Latest Updates
-
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें
भारत का वो शहर जिसे कहते हैं 'लीची कैपिटल ऑफ द वर्ल्ड', विदेशी भी हैं इसकी मिठास के दीवाने
Which City is Known as Litchi Capital: आपने रसीली-रसीली लीची तो खाई ही होगी। गर्मियां आते ही मार्केट में लीची की बहार लग जाती है। मीठी, रसीली और खुशबूदार लीचियों की बहार हर तरफ देखने को मिलती है। यह फल सिर्फ स्वाद में ही नहीं, बल्कि अपनी ताजगी और पौष्टिक गुणों के कारण भी लोगों का पसंदीदा माना जाता है। रस से भरी लाल-लाल लीची हर किसी की फेवरेट होती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में एक ऐसा शहर भी है जिसे "लीची कैपिटल ऑफ द वर्ल्ड" (Litchi Capital of the World) यानी "दुनिया की लीची राजधानी" कहा जाता है? यह खास पहचान बिहार के मुजफ्फरपुर शहर को मिली है। यहां उगने वाली 'शाही लीची' अपनी अनोखी मिठास, रसीले गूदे और खास सुगंध की वजह से पूरी दुनिया में मशहूर है। यही कारण है कि मुजफ्फरपुर आज भारत ही नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर लीची उत्पादन के लिए अपनी खास पहचान बना चुका है।

क्यों मशहूर है मुजफ्फरपुर की शाही लीची?
मुजफ्फरपुर की शाही लीची को दुनिया की सबसे बेहतरीन लीचियों में गिना जाता है। इसका स्वाद बाकी लीचियों से काफी अलग और ज्यादा मीठा होता है। इस लीची का छिलका पतला होता है और इसके अंदर का गूदा बेहद नरम, रसीला और सुगंधित होता है। यही वजह है कि गर्मियों के मौसम में इसकी मांग देशभर के साथ-साथ विदेशों में भी तेजी से बढ़ जाती है। यहां की लीची की खास गुणवत्ता ने इसे एक अलग पहचान दिलाई है।
GI टैग मिलने से बढ़ी अंतरराष्ट्रीय पहचान
मुजफ्फरपुर की शाही लीची को GI (Geographical Indication) टैग भी मिल चुका है। GI टैग किसी उत्पाद की विशेष भौगोलिक पहचान और गुणवत्ता को प्रमाणित करता है। इस टैग के मिलने के बाद शाही लीची की अंतरराष्ट्रीय पहचान और मजबूत हुई। इससे न सिर्फ किसानों को आर्थिक फायदा हुआ, बल्कि बिहार की पहचान भी वैश्विक स्तर पर और मजबूत बनी।
मुजफ्फरपुर की मिट्टी और मौसम बनाते हैं लीची को खास
विशेषज्ञों के अनुसार मुजफ्फरपुर की उपजाऊ मिट्टी, नमी वाला वातावरण और गर्म जलवायु लीची की खेती के लिए बेहद अनुकूल मानी जाती है। यहां की प्राकृतिक परिस्थितियां लीची में एक अलग मिठास और सुगंध पैदा करती हैं। यही वजह है कि यहां की लीची का स्वाद दूसरे राज्यों की लीची से काफी अलग माना जाता है। हर साल यहां बड़े पैमाने पर लीची की खेती होती है और लाखों टन लीची देश-विदेश भेजी जाती है।
विदेशों तक पहुंचती है बिहार की शाही लीची
मुजफ्फरपुर की लीची सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी काफी पसंद की जाती है। यहां से दुबई, अमेरिका, ब्रिटेन, नेपाल, फ्रांस और सिंगापुर जैसे कई देशों में लीची का निर्यात किया जाता है। इसकी बढ़ती मांग ने बिहार के किसानों और व्यापारियों को भी नई पहचान दिलाई है।
लीची बन चुकी है शहर की पहचान
मुजफ्फरपुर में लीची सिर्फ एक फल नहीं, बल्कि यहां की संस्कृति और पहचान का हिस्सा बन चुकी है। लीची के मौसम में यहां के बाग-बगीचे पूरी तरह रौनक से भर जाते हैं। कई लोग इस शहर को "लीची नगरी" और 'लीची का साम्राज्य' कहकर भी बुलाते हैं। यहां की अर्थव्यवस्था में भी लीची का बड़ा योगदान माना जाता है। भारत दुनिया के प्रमुख लीची उत्पादक देशों में शामिल है और बिहार देश में सबसे ज्यादा लीची उत्पादन करने वाले राज्यों में गिना जाता है। मुजफ्फरपुर इसके सबसे बड़े केंद्र के रूप में जाना जाता है। इसके अलावा वैशाली, समस्तीपुर और दरभंगा जैसे जिले भी लीची उत्पादन के लिए प्रसिद्ध हैं।
लीची खाने के फायदे भी हैं कमाल
लीची स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद मानी जाती है। इसमें विटामिन C, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और पोटैशियम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। यह शरीर को हाइड्रेट रखने, इम्यूनिटी मजबूत करने और त्वचा को हेल्दी बनाए रखने में मदद करती है।



Click it and Unblock the Notifications
