Latest Updates
-
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि
दुनिया का इकलौता ऐसा फल जिसे हवाई जहाज में ले जाना है मना, पकड़े जानें पर हो सकती है जेल, वजह भी जान लें
अगर आप अक्सर हवाई यात्रा करते हैं, तो आपको जरुर मालूम होगा कि किन सामानों को केबिन और चेक-इन बैगेज में लेकर जाया जा सकता है। हवाई जहाज में ट्रेवल करने से खूब समय की बचत होती हैं। कई लोगों का सपना होता है हवाई जहाज में ट्रेवल करने का या अपनो को सफर कराने का। मगर एयर ट्रेवल करने वालों को एयरलाइंस से जुड़े हुए कई नियमों के बारे में पता नहीं होता हैं।
एयरलाइंस से जुड़े कुछ नियमों का पालन हर यात्री को करना होता है। जिन लोगों ने पहले कभी फ्लाइट में ट्रेवल किया है, वो तो जानते ही होंगे कि फ्लाइट में क्या ले जाना है और क्या नहीं।

मगर जो पहली बार ट्रेवल कर रहे हैं उन्हें कई बातें पता नहीं होती है जैसे क्या ले जाना और क्या नहीं? अगर आपको ये पता हो तो आप चैकिंग के दौरान अपना काफी टाइम बचा सकते हैं। जैसे हवाईजहाज से यात्रा करते हुए आप एक फल को हवाई जहाज में नहीं ले जा सकते हैं, आपको बताते हैं कौन सा है ये फल और क्यों हैं ये बैन?
फ्लाइट में इस फल को ले जाने की ही मनाही
नारियल एक ऐसा फल है, जिसका बहुत धार्मिक महत्व है। इसके बिना पूजा अधूरी मानी जाती है। लेकिन अगर आप हवाई जहाज से सफर कर रहे हैं, तो साथ में नारियल नहीं ले जा सकते। सूखा या साबूत आप किसी तरह से भी नारियल अपने साथ लेकर फ्लाइट से ट्रेवल नहीं कर सकते हैं।
यह है वजह
IATA (इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट अथोरिटी ) ने इस फल पर बैन लगाया हुआ है इसका कारण है, दरअसल, सूखा नारियल ज्वलनशील वस्तु है। इसलिए चेक इन सामान में इसे ले जाने की अनुमति नहीं दी जाती। इसके अलावा आप साबुत नारियल भी नहीं ले जा सकते, क्योंकि यात्रा के दौरान इसके जल्दी सड़ने और फफूंद लगने की संभावना होती है।

इस तरह ले जाने की है परमिशन
यदि नारियल लेकर जाना ही है, तो स्पाइसजेट एयरलाइंस अपनी वेबसाइट पर बताती है, 'नारियल को केवल छोटे टुकड़ों में काटकर चेक-इन बैगेज में ही लेकर जाएं।
ये भी ले जाने की नहीं है मनाही
फूड में आपको फ्लाइट में मीट, फल सब्जी, पौधे ले जाने पर बैन है। कई स्पॉर्ट्स आइटम्स जैसे बेसबॉल बैट, स्की पोल्स, धनुष तीर ले जाने पर पाबंदी है। इसके अलावा हवाई जहाज में लाइटर-माचिस ले जाने पर भी पाबंदी है। वहीं नशीले पदार्थ जैसे सिगरेट, तंबाकू , गांजा, हीरोइन और शराब ले जाने की मनाही होती है। कई फ्लाइट में 100 मिली से ज्यादा लिक्विड ले जाने की भी परमिशन नहीं है। पेपर स्प्रे और छड़ी आप हवाई यात्रा के दौरान साथ नहीं ले जा सकते। रेज़र, ब्लेड, नेल फाइलर और नेल कटर भी ले जाना मना है।



Click it and Unblock the Notifications
