Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
Anjali Chakra-Sufi Malik : कौन हैं लेस्बियन कपल अंजलि चक्र और सूफी मलिक, जिन्होंने शादी से पहले किया ब्रेकअप?
Anjali Chakra and Sufi Malik Breakup : लंबे समय से सोशल मीडिया में पॉपुलर भारत और पाकिस्तान की लेस्बियन कपल अंजलि चक्रा और पाकिस्तान से सूफी मलिक फिर से अपनी लवस्टोरी की वजह से चर्चा में हैं। लेकिन इस बार वजह कुछ और ही है।
दरअसल दोनों ने हाल ही में इंटरनेट पर ब्रेकअप की खबर शेयर की थी। ये खबर उन्होंने तब शेयर की जब दोनों ही एक हफ्ते बाद शादी करने जा रहे थे। उनके ब्रेकअप की खबर सुन फैंस काफी शॉक्ड है। 2019 में इस लेस्बियन जोड़े ने रिलेशनशिप की खबर शेयर कर अचानक से इंटरनेट संसेशन बन गए थे।

तब से लेकर अब तक ये सोशल मीडिया में फेमस कपल में से एक थे। चलिए जानते जानते हैं कि कौन हैं अंजलि चक्रा और सूफी मलिक और दोनों की ब्रेकअप की वजह?
2019 में सुर्खियों में आया था ये कपल
अंजलि और सूफी के रिश्ते की शुरुआत 2019 में हुई थी। इस कपल ने दोनों देशों की सरहदों, धर्म और लैंगिकता को दरकिनार करते हुए अपने रिश्तों को सोशल मीडिया के जरिए दुनिया के सामने अपने रिश्ते को कबूला था। रिलेशनशिप में आने के बाद दोनों ने LGBTQ कम्युनिटी भी जॉइन की और अपने लुक भी बदले।
दोनों की हाल ही में एक साल पहले सगाई की थी। सूफी ने न्यूयॉर्क की प्रतिष्ठित एम्पायर स्टेट बिल्डिंग में अंजलि को प्रपोज किया था। अपने इस खुशनुमा पल को दोनों ने वीडियो के जरिए अपने फैंस के साथ भी शेयर किया था।
बेवफाई की वजह से खत्म हुआ रिश्ता
अंजलि ने पाकिस्तान की सूफी पर बेवफाई का आरोप लगाया है। इसके बाद सूफी ने सोशल मीडिया पर लिखा 'मैंने शादी से कुछ हफ्ते पहले उसे धोखा देकर गलती की। मुझे इस बात का खेद है।' अंजली ने अपनी गलती भी स्वीकार की वहीं अंजलि ने अपने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है, 'इस बात से आप शॉक हो सकते है, सूफी की बेवफाई के वजह से शादी को रद्द करने और अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया है।'
अंजलि चक्र कौन हैं?
अंजलि चक्र न्यूयॉर्क शहर में एक इवेंट प्लानर और कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। अंजलि ने लॉस एंजिल्स में दक्षिणी कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय (यूएससी) से ग्रेजुएशन किया है। वह अमेरिका की सैन फ्रांसिस्को की रहने वाली हैं। अंजलि ने ग्रेजुएशन करने के बाद हेल्थ सर्विस सेक्टर में भी काम कर चुकी हैं। जिसके बाद उन्होंने इवेंट प्लानिंग के लिए अपनी नौकरी छोड़ दी थी। अंजलि चक्र अपने ब्लॉग के जरिए ट्रेवल, ब्यूटी, इवेंट प्लानिंग के बारे में अपने एक्सपीरियंस शेयर करती रहती हैं।

सूफी मलिक कौन है?
27 वर्षीय सूफी मलिक एक पाकिस्तानी कंटेट क्रिएटर हैं, जो अपने सोशल मीडिया पर लाइफ स्टाइल और फैशन कंटेंट के लिए मशहूरहैं। उन्होंने इस्लाम सूफीवाद से प्रेरित हो अपना उपनाम सूफी रख लिया था। सूफी को फोटोग्राफी में काफी दिलचस्पी हैं। उनकी खींची गई फोटोज पैनकेक और बूज़ आर्ट जैसे फेमस पॉप-अप आर्ट गैलेरी में एग्जिबिट हो चुकी है। फिलहाल सूफी मलिक अमेरिका के न्यूयॉर्क में रहती हैं, वो फैशन, लाइफ स्टाइल और ट्रैवल से जुड़े कंटेंट शेयर करती हैं।



Click it and Unblock the Notifications