Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
English with Dehati Madam: 12 वीं पास यूट्यूब पर सिखा रही है फर्राटेदार इंग्लिश बोलना, लाखों में हैं फॉलोअर्स
आजकल इंटरनेट और सोशल मीडिया के जमाने में मशहूर होने से लेकर पैसा कमाने तक के लिए कई युवा यूट्यूब चैनल का सहारा ले रहे हैं, जहां वो अपने भीतर छिपे हुए हुनर को तराशने के साथ ही खूब पैसा भी कमा रहे हैं। लेकिन इनमें से कुछ जरुरतमंद ऐसे भी है जो खुद को आर्थिक रुप से संबंल बनाने के साथ ही अपने स्किल्स से दूसरों की मदद भी कर रहे हैं।
इन्हीं में से एक यूट्यूबर हैं यशोदा लोधी जिन्होंने कोविड-19 महामारी के बीच आर्थिक तंगी से परेशान होकर यूट्यूब के जरिए फैमिली को सर्पोट देने के बारे में सोचा और आज की तारीख में वो ग्रामीण परिवेश में रहते हुए कई सरकारी कर्मचारियों से ज्यादा कमा रही हैं। आइए जानते हैं देहाती मैडम के सफर के बारे में-

देहाती मैडम के नाम से हैं मशहूर
यशोदा लोधी को सोशल मीडिया पर लोग 'देहाती मैडम' के नाम से जानते हैं। वह यूट्यूब पर अंग्रेजी पढ़ाती हैं। यशोदा कौशांबी के सिराथू की रहने वाली हैं। वह अपने यूट्यूब चैनल के जरिये लाखों को अंग्रेजी सिखाती हैं। पहली नजर में यशोदा लोधी गांव की सीधी सादी महिला ग्रामीण महिला ही दिखती हैं। माथे पर बिंदी लगाए हुए। हालांकि, अंग्रेजी बोलने और सिखाने का उनका देहाती तरीका सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हो गया है।
330 हजार से ज्यादा हैं सब्सक्राइबर
यशोदा के पति पहले दिहाड़ी मजदूरी करते थे। 2019 में एक दुर्घटना का शिकार होने की वजह से वो काम करने में असमर्थ हो गए। यहीं से यशोदा ने संदीप माहेश्वरी जैसे स्पीकर्स से प्रेरित होकर अपना यूट्यूब चैनल खोलने का सोचा। नवंबर 2021 में अपने पहले स्मार्टफोन से यशोदा ने खुद का YouTube चैनल 'इंग्लिश विद देहाती मैडम' शुरू किया जो अंग्रेजी भाषा सीखने में गाइडेंस देता है। वो डेलीरुटीन में इस्तेमाल की जाने वाली इंग्लिश, टेंस, ग्रामर और इंग्लिश बोलने की टेक्निक को लेकर वीडियो अपलोड करती रहती है। आज उनके चैनल पर 330 हजार सब्सक्राइबर हैं।
यशोदा ने 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई हिंदी मीडियम स्कूल से पूरी की है। हिंदी-माध्यम स्कूल से ग्रेजुएट होने के बाद यशोदा ने बच्चों को पढ़ाना शुरू किया।



Click it and Unblock the Notifications
