Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
जानें कौन हैं 19 साल की गौरी एम? जिनकी सफलता की कहानी LinkedIn पर हुई वायरल
Who Is Gauri M: एक अच्छी नौकरी पाने के लिए सालों की पढ़ाई करनी पड़ती है और फिर शुरू होता है नौकरी पाने का असली संघर्ष। कंपनी-कंपनी जाकर इंटरव्यू दिए जाते हैं लेकिन जरूरी नहीं कि आपको पहली या दूसरी बार में ही अपनी मनपसंद जॉब मिल जाए। लेकिन हम आपसे कहें कि एक 19 साल की लड़की जिसने न तो कॉलेज की डिग्री ली और न ही कोई रिज्यूमे दिया और न ही कोई इटरव्यू दिया फिर भी दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी BMW में नौकरी लग गई तो शायद आप यकीन नहीं मानेंगे। लेकिन ये सच है, हम बात कर रहे हैं गौरी एम की जिसकी सफलता की कहानी लिंकडिन पर वायरल हो गई है। 19 साल की कंटेंट क्रिएटर गौरी एम (Gauri M) ने इसे हकीकत में बदल दिखाया है। इस घटना ने कॉर्पोरेट जगत में 'डिग्री बनाम स्किल' और 'पर्सनल ब्रांडिंग' की अहमियत पर एक नई बहस छेड़ दी है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला...

क्या है पूरा मामला? (The Success Story)
यह कहानी 19 साल की गौरी एम की है, जिन्हें हाल ही में BMW में फुल-टाइम 'पर्सनल मार्केटिंग' रोल का ऑफर मिला है। इस खबर ने तब सुर्खियां बटोरीं जब इसे प्रोफेशनल प्लेटफॉर्म LinkedIn पर शेयर किया गया। चौंकाने वाली बात यह है कि जिस पद के लिए BMW आमतौर पर कम से कम 5 साल का कार्य अनुभव मांगती है, वहां गौरी ने बिना किसी डिग्री और कॉर्पोरेट बैकग्राउंड के अपनी जगह बनाई।
कैसे मिली बिना आवेदन के नौकरी?
गौरी की इस सफलता के पीछे कोई पारंपरिक 'रिज्यूमे' या 'जॉब इंटरव्यू' की लंबी लाइन नहीं थी, बल्कि उनकी मजबूत डिजिटल उपस्थिति थी। उनकी प्रोफाइल की कुछ खास बातें:
LinkedIn: 65,000 से ज्यादा फॉलोअर्स।
Instagram: 35,000 से अधिक फॉलोअर्स।
कंसिस्टेंसी: सोशल मीडिया पर लगातार वैचारिक और प्रभावशाली कंटेंट शेयर करने की कला।

गौरी की खुशी का नहीं ठिकाना
खुद गौरी ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा, 'मुझे दुनिया की सबसे बड़ी कार कंपनियों में से एक से जॉब ऑफर मिला। ताज्जुब की बात यह है कि मैंने इसके लिए न तो किसी को पिच किया और न ही कोई ईमेल भेजा। महज एक हफ्ते के भीतर मेरे पास तीन बड़े जॉब ऑफर्स थे।'
किस्मत नहीं, यह 'पर्सनल ब्रांडिंग' का जादू है
इंटरनेट पर गौरी की इस उपलब्धि को किस्मत कहने वालों को एक्सपर्ट्स ने करारा जवाब दिया है। जानकारों का मानना है कि यह उनकी मेहनत और पर्सनल ब्रांडिंग का नतीजा है। गौरी पहले भी टाटा मोटर्स जैसे बड़े ब्रांड्स के साथ काम कर चुकी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया को सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि एक 'करियर टूल' की तरह इस्तेमाल किया, जिससे रिक्रूटर्स (Recruiters) खुद उन तक पहुंचे।
कौन हैं गौरी एम?
गौरी एम (Gauri M) एक 19 वर्षीय भारतीय कंटेंट क्रिएटर और मार्केटिंग प्रोफेशनल हैं, जो हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी एक असाधारण उपलब्धि की वजह से चर्चा का विषय बनी हुई हैं। उनकी लोकप्रियता की मुख्य वजह बिना किसी कॉलेज डिग्री के दुनिया की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी BMW में एक प्रतिष्ठित नौकरी (Full-time Personal Marketing Role) हासिल करना है।



Click it and Unblock the Notifications
