Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
कौन हैं अभिजीत दिपके? जिसने CJI के ब्यान के बाद बनाई 'कॉकरोच जनता पार्टी', 72 घंटे में जुड़े 70 हजार मेंबर
Who Is Abhijeet Dipke: कॉकरोच जनता पार्टी, नाम सुनते ही हर कोई चौंक जाता है। लेकिन यह सिर्फ नाम तक सीमित नहीं है, बल्कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही एक नई राजनीतिक पहल भी बन चुकी है। इंटरनेट पर इसकी जमकर चर्चा हो रही है और कई चर्चित चेहरे भी इससे जुड़ते दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में लोगों के मन में सवाल उठना लाजमी है कि आखिर इस अनोखे नाम के पीछे सोच क्या है, इसे शुरू किसने किया और इसका उद्देश्य क्या है। आइए जानते हैं पूरी कहानी -

क्या है कॉकरोच जनता पार्टी?
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) असल में कोई आधिकारिक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बनाया गया एक व्यंग्यात्मक हैंडल है, जो इन दिनों काफी चर्चा में है। अपने अलग अंदाज और राजनीतिक तंज की वजह से यह तेजी से लोगों का ध्यान खींच रहा है। हैंडल के बायो में इसे युवाओं का राजनीतिक मंच बताया गया है, जो "युवाओं के लिए और युवाओं द्वारा" जैसी सोच के साथ खुद को पेश करता है। खास बात यह है कि यह अकाउंट हाल ही में आए मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत के एक बयान के बाद बनाया गया था, इसलिए सोशल मीडिया पर लोग इसे उसी बयान और मौजूदा राजनीतिक माहौल से जोड़कर देख रहे हैं।
CJI के बयान के बाद शुरू हुई चर्चा
16 मई को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत की एक टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बहस छिड़ गई थी। उनके बयान को कुछ लोगों ने बेरोजगार युवाओं से जोड़कर देखा, जिसके बाद इंटरनेट पर इसे लेकर मीम्स और प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। जिस दिन CJI सूर्यकांत ने कॉकरोच वाली टिप्पणी की, उसके एक दिन बाद अभिजीत दिपके (Abhijeet Dipke) नामक शख्स ने X पर लोगों से कॉकरोच जनता पार्टी में रजिस्टर करने की अपील की। हालांकि, बाद में CJI सूर्यकांत ने सफाई देते हुए कहा था कि उनकी टिप्पणी का संदर्भ फर्जी डिग्री रखने वाले लोगों से था, न कि सभी बेरोजगार युवाओं से। इसके बावजूद सोशल मीडिया यूजर्स ने इस मुद्दे को लेकर लगातार मीम्स और व्यंग्यात्मक पोस्ट शेयर किए। माना जा रहा है कि इसी बहस और ऑनलाइन ट्रेंड के बीच 'कॉकरोच जनता पार्टी' नाम का हैंडल सामने आया, जिसने देखते ही देखते इंटरनेट पर लोकप्रियता हासिल कर ली।
पार्टी में शामिल होने के लिए रखी गई मजेदार शर्तें
कॉकरोच जनता पार्टी ने अपने अंदाज की तरह सदस्यता के नियम भी पूरी तरह व्यंग्यात्मक रखे हैं। सोशल मीडिया पर शेयर की गई जानकारी के मुताबिक, पार्टी में शामिल होने के लिए बेरोजगार और आलसी होना जरूरी बताया गया है। इतना ही नहीं, मजाकिया अंदाज में यह भी कहा गया है कि अगर कोई व्यक्ति दिन में कम से कम 11 घंटे ऑनलाइन रह सकता है, तो वह सदस्य बनने के लिए पूरी तरह योग्य है। इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस हैंडल को कई चर्चित नेताओं का भी ध्यान मिला है। टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा और नेता कीर्ति आजाद समेत कुछ बड़े राजनीतिक चेहरों ने भी इसे सोशल मीडिया पर फॉलो किया है, जिसके बाद इसकी चर्चा और तेज हो गई।
कौन हैं अभिजीत दिपके?
अभिजीत दिपके 30 वर्षीय भारतीय छात्र हैं, जिन्होंने अमेरिका की बोस्टन यूनिवर्सिटी से पब्लिक रिलेशंस में पोस्टग्रेजुएट डिग्री हासिल की है। वह पहली बार 2020 के दिल्ली चुनाव में चर्चा में आए थे, जब उन्होंने आम आदमी पार्टी के लिए सोशल मीडिया पर काम किया था। उन्होंने मीम्स, छोटे वीडियो और युवाओं को पसंद आने वाला कंटेंट बनाकर पहली बार वोट देने वाले युवाओं तक पार्टी की बात पहुंचाई। सोशल मीडिया पर वायरल हुई 'कॉकरोच जनता पार्टी' मुहिम के बाद उनका नाम अचानक चर्चा में आ गया। इस हफ्ते से पहले तक उन्हें सिर्फ डिजिटल राजनीति से जुड़े लोग ही जानते थे। लेकिन अब बड़े मीडिया संस्थान उनसे इंटरव्यू के लिए संपर्क कर रहे हैं, उनका इनबॉक्स लगातार भरा हुआ है और वह एक ऐसे आंदोलन को संभाल रहे हैं, जिसकी उन्होंने कभी योजना नहीं बनाई थी। उन्होंने द फेडरल से कहा, "यह सब अचानक हुआ। जैसे ही मुख्य न्यायाधीश ने वह बात कही, तभी यह विचार आया। हमने नहीं सोचा था कि इतना बड़ा समर्थन मिलेगा। आज हमारे साथ 45 हजार से ज्यादा लोग जुड़ चुके हैं और मैंने कभी नहीं सोचा था कि ऐसा होगा।"
72 घंटे में 70 हजार लोग जुड़े
कॉकरोच जनता पार्टी का व्यंग्यात्मक अंदाज सोशल मीडिया यूजर्स को खूब पसंद आ रहा है। यही वजह है कि लॉन्च के महज 72 घंटे के भीतर इस हैंडल को 70 हजार से अधिक ज्यादा लोगों ने फॉलो कर लिया। खास बात यह है कि यह हैंडल अपने समर्थकों और फॉलोअर्स को मजाकिया अंदाज में "कॉकरोच" कहकर संबोधित करता है, जो इसकी अलग पहचान बन चुका है।



Click it and Unblock the Notifications
