Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
कौन हैं अभिनव चंद्रचूड़? जो लड़ रहे हैं रणवीर अल्लाहबादिया का केस, इनके पिता रह चुके हैं पूर्व चीफ जस्टिस
Who Is Abhinav Chandrachu : समय रैना के शो "इंडियाज गॉट लेटेंट " में अश्लील टिप्पणी करने के मामले में यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कई राज्यों में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं, और राहत पाने के लिए उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, लेकिन वहां से भी राहत नहीं मिली। 14 फरवरी 2025 को चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया संजीव खन्ना की पीठ के सामने इस मामले की सुनवाई रखी गई थी। बेंच ने तत्काल सुनवाई से इनकार करते हुए मामले को दो-तीन दिन बाद लिस्ट करने की बात की।
इस दौरान रणवीर इलाहाबादिया की ओर से पेश वकील ने सबका ध्यान खींचा। यह वकील थे, पूर्व सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ के बेटे और बॉम्बे हाईकोर्ट के प्रतिष्ठित वकील अभिनव चंद्रचूड़। हालांकि, वह पिछले 8 वर्षों से सुप्रीम कोर्ट में बहस नहीं कर रहे थे। पिता के रिटायरमेंट के बाद यह उनका सुप्रीम कोर्ट में पहला केस था।

पूर्व सीजेआई के बेटे हैं अभिनव चंद्रचूड़
अभिनव चंद्रचूड़ का परिवार भारतीय न्यायिक व्यवस्था में प्रतिष्ठित है। उनके पिता, डीवाई चंद्रचूड़, भारत के मुख्य न्यायाधीश रहे हैं। हालांकि, अपने पिता के कार्यकाल के दौरान अभिनव ने सुप्रीम कोर्ट में कोई केस नहीं लड़ा। वह बॉम्बे हाईकोर्ट के प्रसिद्ध वकील और कानूनी लेखक हैं।
कहां से की है पढ़ाई?
अभिनव चंद्रचूड़ ने अपनी पढ़ाई स्टैनफोर्ड लॉ कॉलेज से डॉक्टर ऑफ द साइंस ऑफ लॉ और मास्टर ऑफ द साइंस ऑफ लॉ की डिग्री हासिल की है। 2008 में उन्होंने मुंबई के सरकारी लॉ कॉलेज से ग्रैजुएशन किया और इसके बाद हार्वर्ड लॉ स्कूल से डाना स्कॉलर के तौर पर एलएलएम की डिग्री प्राप्त की। अभिनव चंद्रचूड़ ने अंतरराष्ट्रीय लॉ फर्म गिब्सन, डॉन एंड क्रचर में एसोसिएट अटॉर्नी के रूप में काम किया। बाद में, वह भारत लौटे और वकालत शुरू की, साथ ही कानून की जटिलताओं पर लेखन भी किया। पूर्व सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने अपने विदाई भाषण में बताया कि उनके बेटों, अभिनव और चिंतन, ने सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस करने से इनकार किया था।



Click it and Unblock the Notifications
