Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
कौन हैं Adar Poonawalla? जिन्होंने एक हजार करोड़ में खरीदी करण जौहर की आधी कंपनी, खूब रईस हैं ये बिजनसमैन
Who is Adar Poonawalla : सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के CEO अदार पूनावाला ने फिल्म निर्माता करण जौहर की प्रोडक्शन कंपनी "धर्मा प्रोडक्शंस" के 50% हिस्सेदारी लगभग 1000 करोड़ रुपये में खरीदकर वो इस प्रोडक्शन हाउस के आधे मालिक बन गए हैं। इस डील को एंटरटेनमेंट इंड्रस्टी की अब तक की सबसे बड़ी डील्स में से एक मानी जा रही है।
हालांकि कंपनी के क्रिएटिव राइट्स करण जौहर के पास रहेंगे, बस अदार इसमें एक इन्वेस्टर माने जाने जा रहे हैं। इतनी बड़ी डील के बाद हर जगह अदार पूनावाला की रईसी के चर्चें होने लगे हैं। आइए जानते हैं कि कौन हैं अदार पूनावाला और कितने अमीर हैं?

कौन हैं अदार पूनावाला? (Who Is Adar Poonawalla?)
अदार पूनावाला पुणे बेस्ड कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ हैं। ये वो ही कंपनी हैं, जिसने कोविड के दौरान कोरोना वायरस के खिलाफ कोविशील्ड वैक्सीन बनाई थी। ये कंपनी दुनिया की सबसे बड़ी वैक्सीन निर्माता में से एक हैं। इसके अलावा वे पूनावाला फिनकॉर्प के चेयरमैन हैं। अदार साइरस एस पूनावाला के बेटे हैं जिनका नाम भारत के सबसे अमीर लोगों में शुमार किया जाता है। उनकी वाइफ नताशा पूनावाल हैं जो सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं और वो कई सेलेब के साथ उनका उठना-बैठना हैं। इस कपल दो बच्चों का पेरेंट्स है।
इतने रईस हैं अदार पूनावाला
अदार पूनावाला एक अत्यंत सफल उद्योगपति हैं। बात करें अगर उनकी कुल संपत्ति लगभग 1,07,533 करोड़ रुपये है। उनके पास भारत और लंदन में आलीशान घर हैं, जिसमें लंदन का एक बेहद महंगा घर भी शामिल है, जिसे उन्होंने 1,446 करोड़ रुपये में खरीदा। इसके अलावा, उनके पास एक शानदार कार कलेक्शन है, जिसमें ब्रांड न्यू रोल्स रॉयस जैसी लग्जरी कारें शामिल हैं।
फोर्ब्स की 2022 सूची के अनुसार अदार पूनावाला के पिता साइरस पूनावाला भारत के चौथे सबसे अमीर व्यक्ति हैं, जिनकी कुल संपत्ति 24.3 बिलियन डॉलर है। अदार पूनावाला की खुद की कुल संपत्ति 16.6 बिलियन डॉलर है, जिससे वह भारत के 10 सबसे अमीर लोगों में से एक हैं।



Click it and Unblock the Notifications
