Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026 Wishes: धन की कभी न कमी हो...शरद पूर्णिमा पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Sharad Purnima 2026 Wishes In Sanskrit: इन संस्कृत श्लोकों से प्रियजनों को दें शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं -
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर बन रहा दुर्लभ लक्ष्मी नारायण योग, इन 3 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन -
Karwa Chauth Mehndi Designs 2026: करवा चौथ पर लगवाएं ये खूबसूरत मेहंदी डिजाइन, हर कोई करेगा तारीफ -
Kojagara Puja 2026: कोजागरी पूजा कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और मां लक्ष्मी की पूजा विधि -
White Ghee Vs Yellow Ghee: सफेद या पीला घी, सेहत के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद? जानिए डायटीशियन की राय -
World Polio Day 2026: पोलियो कैसे होता है? जानिए इसके शुरुआती लक्षण और बचाव के उपाय -
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक
कौन हैं क्रिकेटर आकाश दीप की पत्नी अक्षिता राज? खूबसूरती में नहीं हीरोइन से कम, शादी की पहली तस्वीर आई सामने
Akash Deep Marriage: भारतीय टीम के उभरते तेज गेंदबाज आकाश दीप ने गुरुवार को अपने जीवन के नए अध्याय की शुरुआत की। उन्होंने वाराणसी के होटल 'Taj Ganges' में अक्षिता राज के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सात फेरे लिए। आकाश दीप ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शादी की तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें नवविवाहित जोड़ा पारंपरिक वेशभूषा में नजर आया। शादी समारोह की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया। फैंस और शुभचिंतक कमेंट्स में जोड़े को प्यार और आशीर्वाद दे रहे हैं।

वाराणसी में संपन्न हुआ विवाह समारोह
शादी के लिए आकाश दीप की बारात रोहतास से वाराणसी पहुंची, जहां शहर के प्रतिष्ठित Taj Ganges होटल में विवाह समारोह का आयोजन किया गया था। इस खास मौके पर दोनों परिवारों के सदस्य, रिश्तेदार और करीबी लोग मौजूद रहे। पारंपरिक रीति-रिवाजों और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दोनों ने सात फेरे लेकर एक-दूसरे को जीवनसाथी के रूप में स्वीकार किया।
चार दिनों तक चलीं शादी की रस्में
आकाश दीप की शादी से पहले उनके पैतृक गांव बड्डी (रोहतास, बिहार) में कई वैवाहिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। करीब चार दिनों तक चले इन आयोजनों में परिवार, रिश्तेदारों और गांव के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे गांव में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। स्थानीय लोगों के लिए यह अवसर इसलिए भी खास था क्योंकि उनके गांव का बेटा भारतीय क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व कर रहा है और अब जीवन की नई पारी शुरू कर रहा है।
कौन हैं अक्षिता राज?
आकाश दीप की पत्नी अक्षिता राज बिहार के रोहतास जिले के मानिकपुर गांव (इंद्रपुरी थाना क्षेत्र) की रहने वाली हैं। उनके पिता का नाम अमित कुमार सिंह और माता का नाम रेनू सिंह है। अक्षिता ने अपनी शुरुआती शिक्षा बिहार में पूरी करने के बाद उच्च शिक्षा के लिए देश के प्रतिष्ठित बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (BIT), मेसरा से बीसीए (BCA) और एमसीए (MCA) की डिग्री हासिल की। पढ़ाई के बाद उन्हें संस्थान की ओर से नौकरी का अच्छा ऑफर भी मिला था। हालांकि, इसी दौरान आकाश दीप के साथ विवाह की बात आगे बढ़ी और उन्होंने उस ऑफर को स्वीकार नहीं किया। अक्षिता और आकाश दीप का विवाह दोनों परिवारों की सहमति से तय हुआ था। अक्षिता अब भारतीय क्रिकेटर आकाश दीप की जीवनसंगिनी बन चुकी हैं।
परिवार की इच्छा को दिया सम्मान
क्रिकेट जगत में अपनी पहचान बनाने के बाद भी आकाश दीप ने निजी जीवन के महत्वपूर्ण फैसले में परिवार की राय को प्राथमिकता दी। उन्होंने परंपराओं का सम्मान करते हुए परिवार की पसंद से विवाह किया। उनके इस निर्णय की क्षेत्र में काफी सराहना हो रही है और परिवार के सदस्य भी इस अवसर से बेहद खुश हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें
शादी के बाद जैसे ही आकाश दीप ने अपनी विवाह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं, फैंस की ओर से बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। क्रिकेट प्रेमियों ने नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दीं और उनके नए जीवन के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त कीं। तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और क्रिकेट प्रशंसकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं।



Click it and Unblock the Notifications
