Latest Updates
-
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि
Miss Universe 2024 : कौन हैं एलेंजांद्रा मारिसा रोड्रिग्ज? जो बनी उम्रदराज मिस यूनिवर्स ब्युनस आयर्स
60 साल की उम्र में एलेंजांद्रा मारिसा रोड्रिग्ज ने मिस यूनिवर्स ब्यूनस आयर्स 2024 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। 60 की उम्र में भी एलेंजांद्रा ने खुद को बहुत खूबसूरती से मेंटेन किया है।
पेशे से वकील और पत्रकार एलेंजांद्रा ने इस कॉम्पिटिशन में भाग लेने वाली 34 खूबसूरत महिलाओं को पीछे छोड़कर ये खिताब अपने नाम किया है। एलेंजांद्रा मारिसा 60 की उम्र में भी बला की खूबसूरत नजर आती हैं। आइए जानते हैं एलेंजांद्रा मारिसा रोड्रिग्ज के बारे में?

नियमों में बदलाव के वजह से हुआ संभव
दरअसल, मिस यूनिवर्स ऑर्गनाइजेशन ने पिछले साल ही इस प्रतियोगिता में उम्र सीमा को हटा दी थी। इस नियम के आने के एक साल बाद ही एलेजांद्रा ने ये खिताब जीतकर सबको हैरान कर दिया।
उम्र सीमा हटाए जाने के बाद मिस यूनिवर्स में 18 साल से अधिक उम्र की कोई भी महिला ब्यूटी कॉम्पिटिशन में हिस्सा ले सकती है। इससे पहले तक कॉम्पिटिशन में 18 से 28 साल की महिलाएं ही हिस्सा ले सकती थीं।
मिस अर्जेंटीना की तैयारी
एलेंजांद्रा ने अपनी जीत से उत्साहित हो महिलाओं को संदेश दिया कि खूबसूरती की कोई उम्र नहीं होती। हिम्मत के जरिए ही आगे बढ़कर बाधाओं को तोड़ सकते हैं। अब मिस यूनिवर्स के सफर के लिए एलेंजांद्रा को एक महत्वपूर्ण पड़ाव पार करना है। एलेंजांद्रा 25 मई 2024 को होने वाले मिस यूनिवर्स अर्जेंटीना के कॉन्टेस्ट की तैयारी कर रही हैं। अगर इसमें भी एलेंजांद्रा जीत हासिल करती हैं, तो वो मिस यूनिवर्स 2024 में दुनिया के सामने अर्जेंटीना को रिप्रेजेंट करेंगी।



Click it and Unblock the Notifications
