Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
कौन हैं अनन्या बिड़ला? RCB के बिकने के बाद सोशल मीडिया पर छाईं, जानिए उनकी नेट वर्थ
Who Is Ananya Birla: आईपीएल 2026 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस टीम में हिस्सेदारी लेने के लिए कई बड़ी कंपनियां आगे आई हैं, जिनमें आदित्य बिड़ला समूह का नाम भी शामिल बताया जा रहा है। फ्रेंचाइजी से जुड़े कामकाज की जिम्मेदारी उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला के बेटे आर्यमन विक्रम बिड़ला को दी गई है। आर्यमान की बहन अनन्या बिड़ला ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर इसकी पुष्टि की है। इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर अनन्या बिड़ला को लेकर चर्चा बढ़ गई है। लोग जानना चाहते हैं कि आखिर अनन्या बिड़ला कौन हैं और उनका इस पूरे मामले से क्या संबंध है। तो आइए, जानते हैं कौन हैं अनन्या बिड़ला -

कौन हैं अनन्या बिड़ला?
अनन्या बिड़ला, आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला की बेटी हैं। बड़े कारोबारी परिवार से आने के बावजूद उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है। अनन्या बिड़ला अपनी मल्टीटास्किंग क्षमता के लिए जानी जाती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह बिड़ला समूह के तमाम बिजनेस में डायरेक्टर के रूप में जुड़ी हुई हैं, जिसमें ग्रासिम इंडस्ट्रीज और आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल लिमिटेड शामिल है। वे बिजनेस के साथ-साथ संगीत और सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय हैं। उनकी कमाई और संपत्ति को लेकर भी अक्सर चर्चा होती रहती है और कई रिपोर्ट्स में उनकी नेटवर्थ को विराट कोहली से भी अधिक बताया जाता है।
17 साल की उम्र में बनी 'स्वतंत्र माइक्रोफिन' की संस्थापक
अनन्या बिड़ला ने बहुत छोटी उम्र में ही अपना बिजनेस शुरू कर दिया था। उन्होंने करीब 17 साल की उम्र में 'स्वतंत्र माइक्रोफिन' की शुरुआत की थी, जो एक फाइनेंशियल सर्विस कंपनी है। इस पहल के जरिए उन्होंने खासतौर पर महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने पर काम किया और जल्दी ही एक सफल युवा उद्यमी के तौर पर पहचान बना ली।
इंटरनेशनल पॉप स्टार भी हैं अनन्या
सिर्फ बिजनेस ही नहीं, अनन्या बिड़ला ने म्यूजिक इंडस्ट्री में भी अपनी अलग जगह बनाई है। वह एक इंटरनेशनल पॉप सिंगर के रूप में पहचानी जाती हैं, रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके गानों को दुनियाभर में 500 मिलियन से ज्यादा स्ट्रीम्स मिल चुके हैं, जिससे उन्होंने म्यूजिक इंडस्ट्री में भी अपनी अलग पहचान बनाई है।
IPL में आ सकती हैं नजर
अब जब आर्यमन बिड़ला आरसीबी के नए चेयरमैन बन चुके हैं, तो उनकी बहन अनन्या के भी स्टेडियम में दिखाई देने की संभावना है। माना जा रहा है कि वह मैच के दौरान टीम को सपोर्ट करने आ सकती हैं।
अनन्या बिड़ला की नेटवर्थ
अनन्या बिड़ला की कमाई और संपत्ति को लेकर भी अक्सर चर्चा होती रहती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी नेटवर्थ करीब 1000 से 1700 करोड़ रुपये के बीच आंकी गई है। अनन्या मुंबई के मालाबार हिल स्थित 'जटिया हाउस' में रहती हैं। अनन्या बिड़ला को स्पोर्ट्स कार का काफी शौक है। उनकी लग्जरी कारों के कलेक्शन में लैंड रोवर रेंज रोवर वोग, लैम्बोर्गिनी उरुस, पोर्शे 718 बॉक्सटर स्पायडर, बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज, पोर्शे कायेन और मिनी कूपर शामिल है।



Click it and Unblock the Notifications
