Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
ईशा-आकाश अंबानी को पछाड़ देश का सबसे अमीर यंग करोड़पति बना यह बिजनेसमैन, कितनी है नेटवर्थ
Who is Ankush Sachdeva Share Chat CEO: इंडियन मिलेनियर की लिस्ट जारी करने वाली ऑर्गेनाइजेशन हुरुन इंडिया ने पहली बार यंग एंटरप्रेन्योर्स जिनकी उम्र 35 साल से कम हैं उनकी लिस्ट निकाली हैं। जिसमें देश के जाने माने एंटरप्रेन्योर्स को जगह मिली है।
Hurun India Under 35 List में जहां देश के सबसे रईस घराने के ईशा अैर आकाश के साथ फिजिक्सवाला के फाउंडर अलख पांडे और 'मामाअर्थ'की फाउंडर गज़ल अलग.का नाम भी शामिल है। इन्हीं में एक नाम सबसे चौंकान्ने वाला है जिसे इस लिस्ट में पहले पायदान में जगह मिली हैं। वो हैं शेयरचैट के फाउंडर अंकुश सचदेवा। आइए जानते हैं इस यंग एंटरप्रेन्योर्स के बारे में कौन है और कितनी नेटवर्थ हैं। इनकी सक्सेस स्टोरी यहां पढे-

कौन हैं अंकुश सचदेवा?
अंकुश ने आईआईटी (IIT) कानपुर से ग्रेजुएशन करने के बाद माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनी में काम किया लेकिन उनका मन नौकरी में नहीं लगा। वह हमेशा से अपना कुछ बिजनस करन चाहते थे। इसके बाद उन्होंने 17 स्टार्टअप शुरू किए, लेकिन वे सभी विफल रहे। इसके बाद 18वें प्रयास में उन्होंने 2015 में शेयरचैट ऐप को लॉन्च किया।
500 मिलियन से ज्यादा है यूजर्स
शेयरचैट एक ऐसा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है जो छोटे शहरों और कस्बों के लोगों को जोड़ने का काम करता है। आज इस ऐप के 500 मिलियन से अधिक सबस्क्राइबर हैं। यह प्लेटफॉर्म इंग्लिश ही नहीं हिंदी, मलयालम, गुजराती, मराठी, पंजाबी, तेलुगु, तमिल, बंगाली, उड़िया, कन्नड़, असमिया, हरियाणवी, राजस्थानी, भोजपुरी समेत 15 भाषाओं में उपलब्ध हैं। आज इस ऐप में 2500 कर्मचारी काम करते हैं।
फोर्ब्स की 30 अंडर 30 एशिया में मिल चुकी है जगह
इससे पहले, उन्हें 2018 में फोर्ब्स की 30 अंडर 30 एशिया सूची में भानु प्रताप सिंह और फ़रीद अहसन के साथ जगह मिली थी।
अंकुश सचदेवा का नेटवर्थ
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अंकुश की अनुमानित संपत्ति 766 करोड़ रुपये है।



Click it and Unblock the Notifications
