Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Avadh Ojha Sir कौन है, कोचिंग पढ़ाते-पढ़ाते बन गए AAP नेता, नेटवर्थ सुन चौंक जाएंगे आप!
Who Is Awadh Ojha Sir : अवध ओझा, यूपीएससी सिविल सेवा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के बीच एक जाना पहचाना नाम हैं। ऑनलाइन कोचिंग देने के साथ-साथ उन्होंने राजनीति में भी कदम रख लिया है। अवध ओझा आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। अब हर जगह उनके नाम की है चर्चा हो रही है।
शिक्षा जगत में अपनी विशेष पहचान बना चुके ओझा सर के पास करोड़ों की संपत्ति है। उनकी नेटवर्थ का बड़ा हिस्सा उनके कोचिंग संस्थानों से होने वाली आय से आता है। इसके अलावा, यूट्यूब चैनल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से भी उनकी अच्छी कमाई होती है, जो उनकी ख्याति में लगातार वृद्धि कर रही है।

कौन है अवध ओझा
अवध प्रताप ओझा, जिन्हें ओझा सर के नाम से भी जाना जाता है, 3 जुलाई 1984 को उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में जन्मे थे। उनके पिता, श्रीमाता प्रसाद ओझा, पोस्टमास्टर थे, और मां वकील थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ओझा सर के पिता ने अपनी पत्नी की पढ़ाई के लिए 5 एकड़ ज़मीन बेची थी। उन्होंने गोंडा में ही अपनी प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की
आईएएस न बने, तो बनाने लगे आईएएस
अवध ओझा ने स्नातक के दौरान उन्होंने आईएएस बनने का सपना देखा और इसके लिए माता-पिता का समर्थन मिला। दिल्ली में यूपीएससी की तैयारी के दौरान उन्होंने प्रीलिम्स तो क्लियर किया, लेकिन मेंस क्वालिफाई नहीं कर पाए। इसके बाद उन्होंने शिक्षण क्षेत्र में कदम रखा।
यूपीएससी में सफलता न मिलने के बाद, अवध ओझा ने इलाहाबाद में अपने दोस्त के कोचिंग इंस्टीट्यूट में पढ़ाना शुरू किया। शुरुआत में छात्रों को उनका पढ़ाने का तरीका पसंद नहीं आया, और कई छात्रों को पसंद न आने से उन्होंने कोचिंग छोड़ दी। ओझा सर ने फिर छात्रों से फीडबैक लिया और पढ़ाने के पैटर्न में सुधार किया।
11 करोड़ रुपये है नेटवर्थ
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अवध ओझा की नेटवर्थ लगभग 11 करोड़ रुपये है। उनकी "अवध ओझा क्लासेस" की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, यूपीएससी जीएस फाउंडेशन कोर्स की फीस ऑनलाइन मोड में जीएसटी सहित 80,000 रुपये है, जबकि ऑफलाइन मोड में यह 1.2 लाख रुपये निर्धारित है। इसके अलावा, ओझा को यूट्यूब चैनल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से भी आय होती है। वे एक प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर भी हैं, जिनका नाम सेलिब्रिटी के तौर पर उभरा है, और उनके प्रेरक भाषणों की भी अच्छी खासी डिमांड है।



Click it and Unblock the Notifications
