Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
कौन हैं आयशा सिद्दीकी? जिसे तलाक दिए बगैर शोएब मलिक करने वाले थे सानिया मिर्जा से निकाह?
Who Is Ayesha Siddiqui Shoaib Malik First Wife : भारतीय पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के पति और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से तीसरा निकाह कर हर किसी को हैरान कर दिया है। इनका तलाक हुआ है या नहीं इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई हैं। लेकिन इस बात से पर्दा से उठ चुका हैं कि दोनों अब साथ नहीं हैं।
पिछले 2 सालों से इन्हें लेकर काफी खबरें मीडिया में छाई रहीं। इस पर दोनों पक्षों में से किसी का कोई बयान सामने नहीं आया हैं। बहुत कम लोगों को पता होगा कि शोएब मलिक ने सानिया से दूसरी शादी की थी। जी हां, आप सही पढ़ रहे हैं। अब उन्होंने तीसरी शादी की है।

दरअसल, सानिया से शादी करने से ठीक पहले शोएब की जिंदगी का एक ऐसा हिस्सा सामने आया, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया था। सानिया और शोएब की शादी से ठीक पहले आयशा सिद्दीकी नाम की एक महिला ने दावा किया था कि पाकिस्तानी क्रिकेटर पहले ही उससे शादी कर चुका है और इसके बाद एक बड़ा विवाद हुआ। जिस वजह से दोनों देशों के खिलाड़ी के शादी के वक्त खूब हंगामा बरपा था।
आयशा सिद्दीकी से हुआ था पहला निकाह
आयशा, जिन्हें महा सिद्दीकी के नाम से भी जाना जाता है। वह दुबई के स्कूल में बतौर टीचर पढ़ाती थी। वह भी भारत के हैदराबाद की रहने वाली थीं। आरोप था कि शोएब अपनी पहली पत्नी से तलाक लिए बिना ही सानिया से शादी करने जा रहे थे। ऐसा कहा जाता है कि आयशा ने खुलासा किया था कि उन्होंने 2002 में शादी कर ली थी। शुरुआत में वह शादी से इनकार करते रहे बाद में उन्हें मजबूरन मानना पड़ा। आयशा ने शोएब के खिलाफ धोखा देने की पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और सबूत के तौर पर अपनी शादी की वीडियो क्लिप भी साझा की थी। उसने कहा कि वह केवल शोएब मलिक से तलाक लेना चाहती थी।
मुश्किल से हुआ तलाक
मलिक ने सानिया से शादी से कुछ दिन पहले अप्रैल 2010 में अपनी पहली पत्नी आयशा सिद्दीकी से तलाक ले लिया। तलाक पूरा होने से पहले 10 से 15 मध्यस्थों ने दोनों पक्षों के बीच बातचीत कराने में मदद की। बाद में पता चला कि उसे पाकिस्तानी क्रिकेटर से गुजारा भत्ता के रूप में 15 करोड़ रुपये भी मिले थे। एक रिपोर्ट की मानें तो शोएब मलिक को अपनी पहली वाइफ आयशा को लेकर शिकायत थी कि मोटी है। कहा जाता है कि इसी वजह से शोएब मलिक उन्हें पसंद नहीं करते थे।

2010 में हुआ दूसरा निकाह
खैर, इसके बाद सानिया मिर्जा और शोएब मलिक का 2010 में हैदराबाद में निकाह हुआ और 2018 में एक बेटा इजहान मिर्जा मलिक पैदा हुआ। आपसी मतभेदों की वजह से दोनों काफी लंबे समय से दूर रह रहे थे। शोएब मलिक और सानिया मिर्जा के तलाक की अभी तक ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।अब 2024 में 41 साल के मलिक ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस से तीसरा निकाह करके हर किसी को हैरत में डाल दिया हैं।



Click it and Unblock the Notifications
