Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
आखिर कौन है ये चाहत फतेह अली खान, जिनका यूट्यूब ने हटाया 'बदो बदी' गाना, करोड़ों की जायदाद के हैं मालिक
Bado Badi' Singer Chahat Fateh Ali Khan Networth : 'आए हाय, ओए होए बदो बदी- बदो बदी'... कुछ घंटो पहले तक यह गाना सोशल मीडिया पर हर तरफ छाया हुआ था। सोशल मीडिया के कई रील्स के जरिए ये गाना हर किसी ने देखा और सुना भी होगा। इस गाने को सुनने के साथ-साथ लोगों ने इस बेसुरे सिंगर और म्यूजिक का खूब मजाक बनाया हैं।
हालांकि, अब इस गाने को यूट्यूब ने हटा दिया है। जी हां मिलियन व्यू आने के बाद भी इसे यूट्यूब ने डिलीट कर दिया है। आइए जानते हैं वजह लेकिन इससे पहले इस गाने को गाने वाले पाकिस्तानी सिंगर चाहत फतेह अली खान कौन है उनके बारे में जान लें।

कौन हैं पाकिस्तान के सिंगर चाहत फतेह अली खान
चाहत फतेह अली खान का असली नाम काशिफ राणा है। इनका जन्म लाहौर में हुआ था। सिंगर अपने ऊटपटांग गानों की वजह से खूब चर्चा में रहते हैं। उनके 'बदो बदी' ने उन्हें काफी फेमस कर दिया। सिंगर के इस गाने को अब तक 128 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके थे। चाहत फतेह अली खान का नाम सुनकर कई लोग अंदाजा लगा रहे थे कि इनका पाकिस्तानी सिंगर राहत फतेह अली खान से कोई वास्ता है, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है।
लंदन से हुई है पढ़ाई, रह चुके हैं क्रिकेटर
चाहत फतेह अली खान ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से अपनी पढ़ाई पूरी की है। पढ़ाई खत्म करने के बाद जब वह वापस पाकिस्तान लौटे तो उन्होंने खेल में अपना करियर बनाया और उन्होंने लाहौर क्रिकेट टीम से क्रिकेट भी खेला। लेकिन कोविड के दौरान उनका शौक बदल गया। उन्होनें म्यूजिक वीडियो बनाने शुरू किए और धीरे-धीरे वो वायरल होने लगे। इसके अलावा अपने अनूठे नाम के वजह से भी उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी।
2 घंटे के लाखों रुपये करते हैं चार्ज
चाहत फतेह अली खान को पाकिस्तान में क्रिंज सिंगर यानी अश्लील गायक के रूप में जाना जाने लगा। उनके अब तक 'प्यारा PSL', 'लोटा लोटा', 'गोल कटारा' और 'तू चोर चोर चोर' जैसे गाने खूब वायरल हुए है। चाहत अली खान को शादी-ब्याह के मौके पर भी गाने के लिए बुलाया जाता है। एक रिपोर्ट की मानें तो एक इवेंट में 2 घंटे परफॉर्म करने के लिए वो 8 लाख रुपये चार्ज करते हैं।
करोड़ों में हैं नेटवर्थ
56 वर्षीय गायक और पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर रह चुके काशिफ राणा , जो अब प्रसिद्धि पाने के लिए घटिया गाने बनाते हैं। अपने घटिया कंटेंट की वजह से उन्हें कई पाकिस्तानी शो में भी आमंत्रित किया गया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति लगभग 4.17 करोड़ रुपये है। एक रिपोर्ट के मुताबिक सिंगर का बदो बदी गाना हटाने से उनके नेटवर्थ पर 2.2% प्रतिशत रेवन्यू हुआ था। मतलब गाने को मिले व्यू के वजह से चाहत अली खान को सिर्फ 9 लाख रूपए मिले थे।
इस वजह से यूट्यूब ने हटाया ये गाना
पाकिस्तानी गायक चाहत फतेह अली खान के फेमस और वायरल हुए गाने 'बदो बदी' को कॉपीराइट उल्लंघन के वजह से यूट्यूब ने हटा दिया। यह गाना पिछले महीने चाहत फतेह अली खान के ऑफिशियल चैनल पर रिलीज किया गया था और इसे भारत और पूरे दक्षिण एशिया में लोगों ने खूब सुना भी और रील्स भी बनाई। लेकिन कॉपीराइट का मुद्दा उठने की वजह से इसे हटा दिया गया। बताया जा रहा है कि यह गाना 1973 में आई फिल्म 'बनारसी ठग' में नूरजहां की 'बदो बदी' की कॉपी है।



Click it and Unblock the Notifications
