Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
पहले मशहूर टीवी एंकर, फिर पार्षद, अब मिजोरम की सबसे कम उम्र की MLA…जानें कौन हैं Baryl Vanneihsangi ?
Who Is Baryl Vanneihsangi : मिजोरम विधानसभा चुनाव में ज़ोरम पीपुल्स मूवमेंट ने 27 सीटें जीती हैं। जबकि एमएनएफ को सिर्फ 10 सीटों से ही संतोष करना पड़ा। इस चुनाव में एक और रिकॉर्ड बना कि यहां पहली बार 3 महिलाएं चुनाव जीतीं। बहुमत वाली जेडपीएम पार्टी के बारिल वनेहसांगी, एमएनएफ के लालरिनपुई और प्रोवा चकमा ने जीत हासिल की। निवर्तमान विधानसभा में कोई महिला विधायक नहीं थीं। इस चुनावी नतीजों के बाद से ही जेडपीएम की ही नवनिर्वाचित महिला विधायक बेरिल वन्नेइहसांगी की काफी चर्चा है।

बारिल वनेहसांगी ने आइजोल साउथ 3 से जीत हासिल की है। बारिल मिजोरम की सबसे कम उम्र की महिला विधायक बन गई हैं। बारिल 32 साल की हैं वह ज़ोरम पीपुल्स मूवमेंट की उम्मीदवार थीं। उन्हें कुल 9 हजार 370 वोट मिले। एमएनएफ उम्मीदवार एफ लालरम्माविया को 7 हजार 956 वोट मिले।
इस तरह बारिल ने 1414 वोटों से जीत हासिल की। बारिल वेनेहसांगी ने नॉर्थ ईस्टर्न हिल यूनिवर्सिटी, शिलांग से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उनके पिता का नाम वानरोचुआंग है। साथ ही वह एक मशहूर टीवी एंकर भी थीं।
कौन हैं बेरिल वन्नेइहसांगी?
बेरिल वन्नेइहसांगी मिजोरम विधानसभा में सबसे कम उम्र की विधायक हैं। वह 32 साल की हैं. उनके चुनावी हलफनामे के मुताबिक, वह पहले आइजोल नगर निगम (AMC) में पार्षद के रूप में काम कर चुकी हैं। उन्होंने मेघालय के शिलांग में नॉर्थ ईस्टर्न हिल यूनिवर्सिटी से एमए किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बेरिल वन्नेइहसांगी के खिलाफ कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। उन्होंने एक मशहूर टीवी एंकर के रूप में अपना करियर शुरू किया था।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर बेरिल वन्नेइहसांगी के काफी फॉलोअर्स हैं। उन्हें 2 लाख 51 हजार से ज्यादा यूजर्स उन्हें इस प्लेटफॉर्म पर फॉलो करते हैं। इंस्टाग्राम बायो में उन्होंने खुद को टीवी प्रेजेंटर, हॉस्टेस, एंकर और पॉलिटिशियन बताया है।

इन मुद्दों की वजह से जीती
बेरिल वन्नेइहसांगी पे पार्टी ने जमीनी स्तर पर जाकर प्रचार किया। स्थानीय मुद्दों पर जोर। लाल दुहोमा ने साफ कर दिया था कि वह बीजेपी या कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी का स्वतंत्र अस्तित्व कायम रखा जायेगा। राज्य की जनता ने इन मुद्दों को स्वीकार किया और उनके पक्ष में वोट दिया।



Click it and Unblock the Notifications