Latest Updates
-
Varuthini Ekadashi Vrat Katha: वरुथिनी एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा 10 हजार साल की तपस्या जितना फल -
Varuthini Ekadashi 2026 Wishes: श्रीहरि विष्णु है जिनका नाम...वरुथिनी एकादशी पर अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं -
Varuthini Ekadashi 2026 Sanskrit Wishes: वरुथिनी एकादशी पर दिव्य संस्कृत श्लोकों सें दें अपनों को शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 13 April 2026: वरूथिनी एकादशी पर सिंह-तुला की चमकेगी किस्मत, ये 3 राशियां रहें सावधान -
Budh Gochar: सोमवार को शनि के घर में होगी बुध की एंट्री, जागेगी इन राशियों की सोई किस्मत -
Dadi Ma ke Nuskhe: चेहरे के जिद्दी काले दाग होंगे गायब, बस आजमाएं दादी मां के ये 5 असरदार घरेलू नुस्खे -
16 की उम्र में 20 साल बड़े आदमी से शादी, बेटा-बेटी की मौत का गम, दुखों से भरी थी आशा भोसले की जिंदगी -
आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन, बेटे ने की दुखद खबर की पुष्टि, जानें अंतिम संस्कार का समय -
Akshaya Tritiya से शुरू होगी Char Dham Yatra, अब घर बैठें ऐसे करें बायोमेट्रिक रजिस्ट्रेशन -
Asha Bhosle Net Worth: पीछे छोड़ गईं करोड़ों का साम्राज्य, जानें कितनी संपत्ति की मालकिन थीं आशा भोसले
बिग बॉस OTT 3 के फर्स्ट रनरअप रैपर नैजी कौन हैं? 'गली बॉय' में रणवीर सिंह ने निभाया था इनका किरदार
Bigg Boss OTT 3 को अपना विनर मिल चुका है, वो है- सना मकबूल। वहीं नैजी दूसरे नंबर पर रहे। ट्रॉफी के इतने पास आने के बाद भी नैजी ट्रॉफी जीत नहीं पाए फैंस को इस बात का खूब दुख है।
वैसे आपको जानकर हैरानी होगी कि रैपर नैजी के ऊपर रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर मूवी 'गली बॉय' बनी थी , उन्होंने इस मूवी में रैप किया था। उनका रैप 'मेरी गली में' जबरदस्त हिट रहा था। आइए जानते हैं नैजी कौन हैं और और उनका असली नाम क्या हैं?

स्टेज नेम हैं नैजी'
नैजी का असली नाम नावेद शेख है, पर उन्हें लोग स्टेज नेम 'नैजी' से पुकारते हैं। नैजी मुंबई के रहने वाले हैं और वह पहली बार रैप सॉन्ग 'मेरी गली में' से चर्चा में आए थे, जिसमें मशहूर रैपर डिवाइन थे। फिल्म 'गली बॉय' डिवाइन और नैजी पर ही आधारित थी। इस फिल्म में रणवीर सिंह ने नैजी का रोल प्ले किया था। भारतीय रैप और हिप-हॉप को रीडिफाइन करने में नैजी और डिवाइन ने अहम रोल प्ले किया था।
2015 में इंडस्ट्री में रखा कदम
नैजी ने साल 2015 में फिल्म 'हे ब्रो' के गाने 'बिरजू' से नजर आए थे। इस म्यूजिक वीडियो में अमिताभ बच्चन, अजय देवगन, ऋतिक रोशन, अक्षय कुमार, प्रभु देवा और गणेश आचार्य जैसे दिग्गज कलाकार नजर आए थे। का जन्म 10 अगस्त 1993 मुंबई के कुर्ला में हुआ था। नैजी अभी 30 साल के हैं।

पहले रैप 'आफत' ने मचाया था धमाल
नैजी बेहदद ही साधारण परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनका बचपन मुंबई के कुर्ला के पड़ोस में स्थित राम बचन चॉल में बीचा। उनके पिता का नाम शाहिद रजा और मां का नाम फरहीन रजा है। नैजी ने जब रैपर बनने का फैसला किया, तो उन्हें परिवार से काफी लड़ना पड़ा था। वो राजी नहीं थे कि बेटा रैप और हिप-हॉप करे। लेकिन नैजी ने 13 साल की उम्र से ही रैप करना शुरू कर दिया था। नैजी ने 'आफत' नाम से रैप बनाया। इसे यूट्यूब पर करीब 30 लाख व्यूज मिले थे।
बन चुकी हैं डॉक्यूमेंट्री
इस रैप के बाद उनकी जिंदगी ने टर्निंग पाइंट लिया। नैजी पर 'बॉम्बे 70' नाम से डाक्यूमेंट्री बनी, यही वो डाक्यूमेंट्री थी। बाद में फिल्म गली 'गली बॉय'बनी। बिग बॉस ओटीटी 3' में रणवीर शौरी के साथ बातचीत में नैजी ने खुलासा किया कि जोया अख्तर की फिल्म 'गली बॉय' की शूटिंग के दौरान उन्होंने लगभग एक साल जेल में बिताया, यह सब तब हुआ जब मैं बहुत फेमस होने वाला था। जो उनकी काबिलियत से जलते थे, उन्होंने उनके साथ ऐसा किया। इस दौरान किसी को नहीं पता था कि वो असल में कहा हैं? उसके बाद उनका करियर खराब हो गया और आज भी वो अपने मुकाम को पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।



Click it and Unblock the Notifications











