Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
करण वीर मेहरा बने बिग बॉस-18 के विनर, फ्लॉप करियर के बाद भी एक्टर ने कमाए खूब पैसे, जानें नेटवर्थ
Bigg Boss 18 Winner : टीवी एक्टर करण वीर मेहरा बिग बॉस-18 के विजेता बन गए हैं। उन्हें ट्रॉफी के साथ 50 लाख रुपए कैश इनाम मिला। पिछले साल उन्होंने खतरों के खिलाड़ी-14 का खिताब भी जीता था। दिल्ली में जन्मे करण ने 2005 में एक्टिंग करियर की शुरुआत की और टीवी शोज, वेब सीरीज, फिल्मों में अपनी पहचान बनाई।
करण की निजी जिंदगी काफी उथल-पुथल भरी रही है। दो शादियां करने के बाद फिलहाल वे सिंगल हैं। 2006 में एक भयानक एक्सीडेंट के बाद वे शराब की लत और डिप्रेशन के शिकार हो गए थे, लेकिन उन्होंने अपने करियर को मजबूती से जारी रखा। टीवी इंडस्ट्री के इस एक्टर की नेटवर्थ से लेकर पर्सनल लाइफ के बारे में जानें

दिल्ली के रहने वाले हैं करण
करण मेहरा का जन्म 28 दिसंबर 1977 को दिल्ली में हुआ था। दादी के कहने पर उन्होंने दिवंगत दादा का नाम 'वीर' अपने नाम में जोड़ा। करण ने मसूरी के एक बोर्डिंग स्कूल से 10वीं तक पढ़ाई की और बाद में दिल्ली के एक स्कूल से स्कूली शिक्षा पूरी की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स से ग्रेजुएशन किया।
दो नाकाम शादी रही
करण की निजी जिंदगी काफी उतार-चढ़ाव भरी रही है। उन्होंने 2009 में अपने बचपन की प्रेमिका देविका मेहरा से शादी की, लेकिन 2018 में दोनों का तलाक हो गया। करण ने बॉम्बे टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने जल्दबाजी में शादी का फैसला किया, जो बाद में गलत साबित हुआ। दूसरी बार करण ने 2021 में निधि सेठ से शादी की थी। लेकिन उनका यह रिश्ता भी लंबा नहीं चला और 2023 में दोनों अलग हो गए।
दो शादियां करने के बावजूद करण फिलहाल सिंगल हैं।
इतनी है करण वीर मेहरा की नेटवर्थ
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, करण वीर मेहरा की कुल नेटवर्थ 12 करोड़ रुपए है। बिग बॉस-18 का खिताब जीतने पर उन्हें 50 लाख रुपए कैश इनाम मिला। इसके अलावा, शो में एंट्री और हर हफ्ते की फीस से भी उन्होंने अच्छी कमाई की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, करण ने बिग बॉस हाउस में रहते हुए हर हफ्ते 2 लाख रुपए चार्ज किए। उनकी यह सफलता न केवल उनकी मेहनत का परिणाम है, बल्कि उनके करियर को भी एक नई ऊंचाई पर ले गई है।
खतरों के खिलाड़ी 14 के भी रह चुके हैं विनर
खतरों के खिलाड़ी 14 में करण वीर मेहरा ने अपनी साहसी यात्रा से दर्शकों को प्रभावित किया। उन्होंने खतरनाक स्टंट्स करते हुए अपने डर पर जीत हासिल की और 20 लाख रुपये का इनाम जीता। इस शो में कृष्णा श्रॉफ रनर-अप रहीं।



Click it and Unblock the Notifications
