Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
1700 कमरों का महल, प्राइवेट जेट में सोने का वॉश बेसिन… कौन हैं ब्रूनेई के सुल्तान? जो जीते है लग्जरी लाइफ
Facts About Sultan of Brunei: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के लिए ब्रुनेई दौरे पर हैं। ब्रूनेई का दौरा करने वाले पीएम मोदी भारत के पहले प्रधानमंत्री हैं। ब्रूनेई के सुल्तान हसनल बोलकिया के निमंत्रण पर ब्रूनेई के दौरे पर हैं। वैसे आपको बता दें कि ब्रूनेई के सुल्तान अपनी लग्जरी लाइफ और रईसी के लिए जाने जाते हैं।
आइए आपको ब्रूनेई और उसके सुल्तान के बारे ऐसे रोचक तथ्य बताने जा रहे हैं, जिन्हें सुन आप हैरान हो जाएंगे।

कहां हैं ब्रूनेई?
ब्रूनेई एशिया में सिंगापुर और फिलीपींस के बीच बसा एक देश है। 1984 में ब्रूनेई को ब्रिटेन से आजादी मिली। मौजूदा सुल्तान हसनल बोलकिया इब्नी उमर अली सैफुद्दीन III वर्ष 1968 से सत्ता में हैं। ब्रूनेई का मतलब होता है That's it! ब्रूनेई में सिंगापुर डॉलर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। ब्रूनेई बेहद खूबसूरत देश है। यहां के एक शहर कम्पोंग अयेर को वेनिस ऑफ द ईस्ट कहा जाता है। ब्रूनेई में साक्षरता दर अच्छी मानी जाती हैं। ब्रूनेई धार्मिक नियमों का कड़ाई से पालन करता है। ब्रूनेई में होमोसेक्सुअलिटी पर सजा का प्रावधान है।
कौन हैं ब्रुनेई के सुल्तान
सुल्तान हसनल बोलकिया का जन्म 16 जुलाई 1946 को हुआ था। सुल्तान ने कुआलालंपुर में विक्टोरिया इंस्टीट्यूट से अपनी हाई स्कूल की पढ़ाई की। इसके बाद 1967 में ब्रिटेन की रॉयल मिलिट्री अकादमी से स्नातक की डिग्री ली। ब्रुनेई के सुल्तान वर्ष 1968 से सत्ता में हैं। 2017 में सुल्तान ने अपनी 50वीं वर्षगांठ मनाई। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के बाद वो दूसरे ऐसे शासक हैं, जिन्होंने लंबे समय तक शासन करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है।
इतनी हैं नेटवर्थ
ब्रूनेई के सुल्तान हसनल की संपत्ति 30 अरब डॉलर के करीब है, जो उन्हें दुनिया के सबसे धनी व्यक्तियों में से एक बनाता हैं। यहां के सुल्तान को उनकी लग्जरी लाइफ स्टाइल के लिए जाना जाता है। ब्रूनेई के सुल्तान की आय का सबसे बड़ा स्त्रोत तेल और प्राकृतिक गैस का भंडार है। ब्रूनेई की अर्थव्यवस्था में 90 प्रतिशत तक तेल और गैस पर निर्भर करती है। ब्रूनेई का 70 प्रतिशत हिस्सा वर्षा वनों से ढका हुआ है।
अरबों के महल में रहते हैं?
ब्रुनेई के सुल्तान का महल इस्ताना नुरुल ईमान पैलेस के तौर पर जाना जाता है। इस महल को ब्रिटेन से आजादी के स्मारक के तौर पर बनाया गया था। दुनिया के सबसे बड़े आवासीय महल के रूप में यह गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल है। जो कि 20 लाख वर्ग फुट में बना है। महल के गुंबद को 22 कैरेट सोने से सजाया गया है। महल की कीमत 2550 करोड़ रुपये से ज्यादा की मानी जाती है। इसमें पांच स्वीमिंग पुल, 257 बाथरूम और 1700 से ज्यादा कमरे हैं। 110 गैरेज के अलावा एयर कंडीशनिंग के साथ 200 घोड़ों का अस्तबल है।
गैराज में खडी हैं 7000 कार
सुल्तान के पास दुनिया की सबसे महंगी और लग्जीरियस कारों का कलेक्शन है। इसमें सोने की पॉलिश वाली रोल्स रॉयस कार भी शामिल है। सुल्तान के पास 7000 कार जिनकी अनुमानित कीमत 5 अरब डॉलर है। सुल्तान के पास खुद की पर्सनल 300 फरारी और 500 रोल्स रॉयस हैं। डेली मेल की रिपोर्ट की मानें तो सुल्तान के पास खुद का प्राइवेट जेट है जिसकी कीमत बो करीब 3000 करोड़ रुपए है। इसमें सोने का वॉश बेसिन जैसी लग्जरी और बेशकीमती चीजों से सजाया गया है। यहीं नहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक सुल्तान ने अपनी बेटी को जन्मदिन के तोहफे में एयरबस A340 दिया था।



Click it and Unblock the Notifications
