Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
कौन हैं एक्टर-प्रोड्यूसर दर्शन थुगुदीपा? जिन्हें मर्डर केस में पुलिस ने पकड़ा, विवादों से है गहरा नाता
Who is Kannada Actor Darshan Thoogudeepa: कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मशहूर एक्टर और प्रोड्यूसर दर्शन थुगुदीपा को कथित तौर पर एक मर्डर केस में हिरासत में लिया गया है। बेंगलुरु पुलिस का कहना है कि चित्रदुर्ग में हुई एक हत्या के मामले में आरोपियों के साथ एक्टर का नाम भी सामने आया है।
वहीं इस मामले में कन्नड़ इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस पवित्रा गौड़ा का नाम भी सामने आ रहा है। आइए जानते हैं कि कौन हैं कन्नड़ एक्टर दर्शन थुगुदीपा?

कौन हैं एक्टर दर्शन थुगुदीपा?
एक्टर दर्शन कन्नड़ सिनेमा के ए-लिस्टर्स एक्टर्स में आते हैं। दर्शन थुगुदीपा कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता थुगुदीपा श्रीनिवास के बेटे हैं, जिनका जन्म 16 फरवरी, 1977 को कर्नाटक में हुआ था। अपने पिता की तरह की दर्शन भी इंडस्ट्री में बड़ा नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक प्रोजेक्शनिस्ट के जरिए की। इसके बाद कैमरामैन का काम संभाला। इस दौरान दर्शन ने सिनेमेटोग्राफर बी सी गौरीशंकर को असिस्ट भी किया। साल 1997 में उन्हें फिल्म 'महाभारत' में सपोर्टिंग एक्टर का रोल ऑफर हुआ। इसके बाद एक्टर कई फिल्मों में नजर आए। जैसे मजेस्टिक, ध्रुवा,लंकेश पत्रिके, धर्मा, दर्शन, जोथे जोथेयल, सारथी, मिस्टर ऐयर्यवार्ता, क्रांति और काटेरा जैसी कुछ हिट फिल्में दीं हैं। दर्शन को फिल्मों में बड़ा ब्रेक 2000 में पी.एन. सत्या द्वारा निर्देशित फिल्म मैजेस्टिक से मिला था। ये फिल्म साल 2001 में रिलीज हुई थी।
पहले भी विवादों में रहा नाता
दर्शन थुगुदीपा का नाम पहले भी विवादों में आ चुका है। 2011 में उनका नाम पहली बार तब सामने आया था जब उनकी पत्नी ने उन पर डोमेस्टिक वायलेंस का आरोप लगाया था। इसके बाद एक्टर को 14 दिन न्यायिक हिरासत में रहना पड़ा था।
साल 2016 में फिर एक बार दर्शन की पत्नी ने 'आपत्तिजनक व्यवहार' की शिकायत करते हुए पुलिस में शिकायत की थी। इसके बाद साल 2021 में एक्टर पर मैसूर के एक होटल में मारपीट का आरोप लगा था, जबकि साल 2024 में एक्ट्रेस पवित्रा गौड़ा के साथ दर्शन की एक रील वायरल हुई थी। बाद में पता चला कि उनका एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर है। हालांकि उनकी और पवित्रा गौड़ा के रिलेशन की बातें 2015 से सामने आ रही हैं।
करोड़ों रूपए के मालिक हैं
दर्शन थुगुदीपा एक्टर के अलावा दर्शन प्रोड्यूसर और डिस्ट्रीब्यूटर भी हैं। सेलिब्रेटी नेथवर्थ वेबसाइट के मुताबिक वो साउथ के सबसे अमीर एक्टर्स की लिस्ट में आते हैं। उनकी नेटवर्थ 12 मिलियन डॉलर बताई जाती है।



Click it and Unblock the Notifications
