Latest Updates
-
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि
Miss India Worldwide 2024: कौन हैं ध्रुवी पटेल, जिन्होंने जीता मिस इंडिया वर्ल्डवाइड 2024 का खिताब
Miss India Worldwide 2024: मिस इंडिया वर्ल्डवाइड 2024 का ताज इस साल ध्रुवी पटेल के सिर पर सजा है। ये कॉम्पिटिशन भारत के बाहर चलने वाला एक बड़ा इंडियन ब्यूटी पेजेंट है। जिसमें अलग-अलग देशों में रहने वाली लड़कियां पार्टीसिपेट करती हैं।
इस ब्यूटी पेजेंट का फाइनल न्यू जर्सी के शहर एडिसन में ऑर्गेनाइज किया गया था। इस साल ये 31वां मिस इंडिया वर्ल्ड वाइड 2024 था। इस कम्पटीशन को न्यूयॉर्क के इंडिया फेस्टिवल कमेटी ने ऑर्गनाइज कराया था। आइए जानते हैं कि इस कॉम्पिटिशन को जीतने वाली ध्रुवी कौन हैं?

कौन हैं ध्रुवी पटेल?
मिस इंडिया वर्ल्डवाइड 2024 का खिताब अपने नाम करने वाली ध्रुवी पटेल अमेरिका में कंप्यूटर इनफॉर्मेशन कोर्स की छात्रा हैं। ध्रुवी अमेरिका से कंप्यूटर इनफार्मेशन सिस्टम की पढ़ाई कर रही। ध्रुवी ने मिस इंडिया वर्ल्ड वाइड के फाइनल के दौरान बताया कि वो आगे चलकर बॉलीवुड एक्ट्रेस और UNICEF की एम्बेसडर बनना चाहती हैं।
ध्रुवी को 8 साल की उम्र से ही इस ब्यूटी पेजेंट में पार्टीसिपेट करने का शौक था, उन्होंने कहा, "बचपन से ही मुझे चमक-धमक और ग्लैमर की दुनिया बहुत पसंद थी, लेकिन स्कूल होने की वजह से मैंने इस फील्ड में उस वक्त कुछ भी नहीं किया लेकिन अब मैंने अपने पैशन को पढ़ाई के साथ बैलेंस कर लिया है। ध्रुवी चैरिटी का भी काम करती हैं।
जीती इतनी राशि
मिस इंडिया वर्ल्ड वाइड 2024 के विनर को 5 हजार अमेरिकी डॉलर (4 लाख रुपए से ज्यादा) का कैश प्राइज और इसके साथ ही इस प्राइस में 5 देशों का ट्रिप भी शामिल होता है। इस पेजेंट में 35 से ज्यादा देशों के लोग शामिल रहते हैं। साल 1990 में सिमी चड्ढा ने न्यूयॉर्क के द मैरियट मार्क्विस में पहली बार मिस इंडिया वर्ल्डवाइड का खिताब जीता था।
कौन-कौन बना रनर-अप ?
मिस इंडिया वर्ल्ड वाइड 2024 में साउथ अफ्रीका के सूरीनाम की लिसा अब्देलहक फर्स्ट रनर-अप के तौर पर और नीदरलैंड की मालविका शर्मा को सेकंड रनर-अप घोषित किया गया है। ये ब्यूटी पेजेंट मिस/मिसेज/टीन इंडिया वर्ल्डवाइड का था। जिसमें मिसेज इंडिया वर्ल्डवाइड का खिताब सुआन मौटेट और टीन इंडिया वर्ल्ड वाइड का खिताब सिएरा सुरेट ने जीता है।



Click it and Unblock the Notifications
