Latest Updates
-
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत
Dolly Chaiwala Kaun Hai: कौन है डॉली चायवाला, जिसने पिलाई बिल गेट्स को चाय, क्यों है वो इतने फेमस?
Dolly Chaiwala, Bill Gates Video Viral: आप सभी ने सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट का नाम तो सुना ही होगा और इसे किसी इंट्रोडक्शन की जरूरत भी नहीं है। आप इनके सह-संस्थापक हम बिल गेट्स का नाम भी जानते ही होंगे। वह दुनिया के सबसे अमीर हस्तियों में से एक हैं। दुनिया भर के अमीरों के बीच इनका नाम शीर्ष पर आता है। वह जहां भी जाते हैं लोग उनके आसपास जमा हो जाते हैं और जिन चीजों का वह इस्तेमाल करते हैं उनकी कीमत भी लाखों में होती है। ये विलासितापूर्ण जीवन जीते हैं।
ये अपने खानपान का भी ख़ास ख्याल रखते हैं। लेकिन अंबानी के बेटे की शादी में शामिल होने के लिए भारत आए माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ बिल गेट्स भारत की सड़कों पर घूमते नजर आये। इतना ही नहीं, एक अमीर बिजनेसमैन होने के बावजूद वह भारतीय स्ट्रीट फूड का स्वाद भी ले रहे हैं।

भारत अपने स्ट्रीट फूड के लिए जाना जाता है। इस खाने का स्वाद लेना हर किसी को पसंद है। सेलिब्रिटीज और बिजनेसमैन भी इससे अछूते नहीं हैं। लेकिन अब बड़ी खबर है कि बिल गेट्स ने भारत में सड़क किनारे टपरी पर बनने वाली चाय का स्वाद चखा है। जी हां, भारत दौरे पर आए बिल गेट्स ने सड़क पर एक ठेले पर चाय का स्वाद चखा और इसका वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया।
इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में, गेट्स ने भारत में रोजमर्रा की जिंदगी में देखे जाने वाले नए आइडियाज की सराहना करते हुए कहा, "In India, you can find innovation everywhere you turn-even in the preparation of a simple cup of tea!" उन्हें चाय से ज्यादा चाय बनाने का तरीका पसंद आ रहा है। .
बिल गेट्स की चाय किसने बनाई..?
अगर आपको सोशल मीडिया या रील्स देखने का शौक या यूं कहे कि आदत है तो इस चायवाले से आप परिचित होंगे। वह अजीब शैली में चाय बनाने की अपनी छवि के लिए प्रसिद्ध हैं, वह डॉली चायवाला के नाम से मशहूर हैं। यह अपने अजग गजब ढंग से चाय बनाने के लिए प्रसिद्ध हैं। उनकी नागपुर में एक दुकान है और लोग डाली चाय पीने के लिए लाइन लगाते हैं।
वह एक दिन में एक हजार से ज्यादा चाय बेचते हैं। लेकिन वह चाय के स्वाद की वजह से मशहूर नहीं हैं बल्कि उस स्टाइल और अंदाज के लिए जाने जाते हैं जो वो चाय बनाने के दौरान दिखाते हैं। कुछ लोगों को डॉली का व्यवहार अटपटा तो कुछ लोगों को काफी फनी लगता है। कुछ लोगों के लिए उनकी रील्स घृणित भी हो सकती है क्योंकि ये वीडियो में सांप की तरह जीभ बाहर निकालने और रजनीकांत की तरह सिगरेट जलाने जैसी अजीब हरकतें करते हुए देखे जा सकते हैं।
डॉली का असली नाम कोई नहीं जानता
इनका नाम डॉली चायवाला है और वह रोजाना हजारों रुपये कमाते हैं। उनके वीडियो को देखने के बाद कई लोग उनके हाथ की चाय पीने के लिए ढूंढने लगते हैं लेकिन अभी तक उनका असली नाम क्या है ये पता नहीं चल पाया है। ऐसा लगता है कि दुकान पर आने वाले ग्राहकों के पूछने पर भी डॉली ने अपना असली नाम नहीं बताया। सोशल मीडिया पर भी उन्होंने अपने अकाउंट का नाम डॉली चायवाला रखा है। वहीं बिल गेट्स की एंट्री से वो और भी मशहूर हो गए हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications