Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
कौन है ढोंगी इंजीनियर बाबा? जो गंधर्व विवाह की आड़ में लड़कियों संग करता था घिनौना काम
Who is Engineer Baba: आस्था और धर्म के नाम पर भोली-भाली लड़कियों को जाल में फंसाने वाले एक और ढोंगी बाबा के पाप का घड़ा फूट चुका है। उत्तर प्रदेश के मथुरा (गोवर्धन) से एक ऐसा चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर कोई दंग है। देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIT रुड़की से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाला एक पढ़ा-लिखा युवक अचानक बाबा का भेष धरकर 'इंजीनियर बाबा' बन जाता है। यह ढोंगी बाबा ऑनलाइन प्रवचन और भजन-कीर्तन के जरिए पढ़ी-लिखी लड़कियों का ब्रेनवॉश करता था और उनके साथ 'गंधर्व विवाह' कर घिनौना काम करता था। पुलिस ने इस पाखंडी बाबा को गिरफ्तार कर लिया है। आइए जानते हैं आखिर कौन है यह इंजीनियर बाबा और क्या है इसके काले कारनामों की पूरी इनसाइड स्टोरी।

कौन है इंजीनियर बाबा? (Who is Engineer Baba)
मथुरा की गोवर्धन थाना पुलिस ने जिस ढोंगी बाबा को गिरफ्तार किया है, उसका असली नाम अभिषेक उर्फ आदिकर्ता नारायण दास है। वह मूल रूप से भुवनेश्वर, ओडिशा का रहने वाला है, जो पिछले कुछ समय से गोवर्धन क्षेत्र के राधाकुंड शेरगढ़िया मोहल्ला में रह रहा था। चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी कोई अनपढ़ अपराधी नहीं, बल्कि IIT रुड़की से मैकेनिकल इंजीनियर है। एक पढ़ा-लिखा इंजीनियर अचानक साधु का भेष धरकर इस तरह के घिनौने अपराध क्यों करने लगा, पुलिस अब इसकी गहराई से जांच कर रही है।
ऑनलाइन प्रवचन, भजन और ब्रेनवॉश कर करता था दुष्कर्म
यह ढोंगी बाबा बेहद शातिर तरीके से अपना जाल फैलाता था। वह पढ़ी-लिखी युवतियों और युवकों को निशाना बनाता था। सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए वह ऑनलाइन प्रवचन और भजन-कीर्तन करता था। अपनी मीठी बातों और आध्यात्मिक ज्ञान का ढोंग रचकर वह युवाओं को मानसिक रूप से प्रभावित करता था और उन्हें अपने एक खास समूह (Group) से जोड़ लेता था। एक बार जब लड़कियां उसके प्रभाव में आ जाती थीं, तो वह उनका पूरी तरह से ब्रेनवॉश कर देता था।
गंधर्व विवाह का ढोंग और फिर दुष्कर्म: मोबाइल से मिले आपत्तिजनक फोटो
समूह से जुड़ने के बाद, आरोपी अभिषेक उर्फ आदिकर्ता नारायण दास युवक-युवतियों का ब्रेनवॉश करके उनका तथाकथित 'गंधर्व विवाह' कराता था। इस नकली शादी की आड़ में वह उन्हीं युवतियों को अपनी हवस का शिकार बनाता था और उनके साथ शारीरिक संबंध स्थापित करता था। इतना ही नहीं, वह लड़कियों के वीडियो और फोटो भी बना लेता था। पुलिसिया कार्रवाई के दौरान आरोपी बाबा के मोबाइल फोन से कई लड़कियों के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बरामद हुए हैं, जो उसकी करतूतों की गवाही दे रहे हैं।
कैसे हुआ इस घिनौने खेल का पर्दाफाश? ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे
आस्था के नाम पर चल रहे इस गंदे खेल का पर्दाफाश तब हुआ, जब इस बाबा का शिकार बनी एक हिम्मती युवती ने गोवर्धन थाने में इसके खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए गोवर्धन सीओ अनिल सिंह के निर्देशन में पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद गोवर्धन थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ढोंगी बाबा को राधाकुंड के शेरगढ़िया मोहल्ले से धर दबोचा।
खंगाला जा रहा है बाबा का नेटवर्क
फिलहाल, गिरफ्तार 'इंजीनियर बाबा' को पुलिस ने न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस इस बात की गहराई से तफ्तीश कर रही है कि इस ढोंगी बाबा ने अब तक कितनी लड़कियों को अपनी हवस का शिकार बनाया है। पुलिस आरोपी के मोबाइल डेटा, उसके ऑनलाइन नेटवर्क और उसके संपर्क में आए अन्य युवक-युवतियों की लिस्ट खंगाल रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस गिरोह में कोई और भी शामिल है या नहीं।



Click it and Unblock the Notifications
