Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
कौन है YouTuber कुंवारी बेगम, जिसने बच्चों पर बनाए गंदे वीडियो, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Kunwari Begum Controversy: दिल्ली से जुड़े गाजियाबाद में एक घिनौना मामला सामने आया है। जहां एक यूट्यूबर महिला बच्चों और नवजात बच्चों का यौन शोषण कैसे करें इसके तरीके ऑनलाइन बता रही थी। इस महिला के यूट्यूब चैनल पर आपत्तिजनक कंटेंट के वीडियोज की भरमार है।
इस यूट्यूबर ने अपने चैनल पर अश्लीलता की हद पार करते हुए ऐसे आपत्तिजनक कंटेट पोस्ट किए थे, जो नौजवानों को अपराध करने के लिए उकसाने के साथ ही समाज में अश्लीलता और अपराध को बढ़ावा दे रहा था।
इस यूट्यूबर के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद सोशल एक्टिविस्ट दीपिका नारायण भारद्वाज की शिकायत के बाद पुलिस ने इस यूट्यूबर को गिरफ्तार कर लिया है। आइए जानते है कि कौन हैं यूट्यूबर कुंवारी बेगम उर्फ शिखा मैत्रेय जिसने सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए युवाओं को सिखाती थी यौनाचार।

NIFT से ग्रेजुएट है You Tuber
पुलिस के मुताबिक आरोपी शिखा दिल्ली के NIFT (राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान) से पढ़ी हुई है और एक फर्म के लिए फैशन डिजाइनिंग का काम करती है। हालांकि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर वो खुद को एक गेमर बताती है और अक्सर ऑनलाइन गेमिंग को लेकर वीडियो अपलोड करती है। वो यहां पर अपने फॉलोअर्स के सवालों के जवाब भी देती है लेकिन उनके इस आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यूजर्स ने बड़ी संख्या में इन्हें रिपोर्ट किया और कुंवारी बेगम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। दबाव बढ़ता देख शिखा ने इसके बाद अपने यूट्यूब और इंस्टाग्राम हैंडल्स डिलीट कर दिए।
राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया संज्ञान
इन आपत्तिजनक वीडियोज का संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी शिखा को आसपास के बच्चों के लिए खतरा मानते हुए उसे एनसीपीसीआर (National Commission for Protection of Child Rights) से इस यूट्यूब चैनल और इसे चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं।



Click it and Unblock the Notifications
