Latest Updates
-
Akshaya Tritiya पर नमक खरीदना क्यों माना जाता है शुभ? जानें मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने का सस्ता और अचूक उपाय -
World Hemophilia Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हीमोफीलिया दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
Vaishakh Amavasya Wishes: बैसाख अमावस्या पर अपनों को भेजें ये संदेश, पितरों का मिलेगा साक्षात आशीर्वाद -
Vaishakh Amavasya Vrat Katha: वैशाख अमावस्या के दिन जरूर पढ़े ये व्रत कथा, पितृ दोष से मिलेगी मुक्ति -
Aaj Ka Rashifal 17 April 2026: वैशाख अमावस्या पर कर्क और तुला का चमकेगा भाग्य, जानें अपना राशिफल -
जुबिन नौटियाल ने उत्तराखंड में गुपचुप रचाई शादी, जानें कौन है सिंगर की दुल्हन -
Mango Varieties In India: तोतापुरी से लेकर बंगीनापल्ली तक, जानें भारत की प्रसिद्ध आम की किस्में और इनकी पहचान -
Heatwave Alert: दिल्ली समेत कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट, जानें भीषण गर्मी का सेहत पर असर और बचाव के टिप्स -
Guru Bhairavaikya Mandira: कर्नाटक का गुरु भैरवैक्य मंदिर क्यों है इतना खास? जिसका पीएम मोदी ने किया उद्घाटन -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर भूलकर भी न खरीदें ये 5 चीजें, दरवाजे से लौट जाएंगी मां लक्ष्मी
जैवलिन थ्रो स्टार नीरज चोपड़ा ने गुपचुप रचाई शादी, जानें कौन बनी स्टार एथलीट की दुल्हनियां

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, शादी का कार्यक्रम बेहद निजी था। इसमें केवल दूल्हा-दुल्हन के परिवारों के करीबी सदस्य ही शामिल हुए। तस्वीरों में कुछ चुनिंदा पारिवारिक सदस्य ही नजर आ रहे हैं। नीरज और उनके परिवार ने शादी की जानकारी सार्वजनिक नहीं की थी, जिससे यह समारोह बेहद सादगीपूर्ण और व्यक्तिगत बना रहा।
नीरज चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर शेयर की फोटोज
नीरज चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें पोस्ट कर सभी को चौंका दिया। उन्होंने अपनी पत्नी हिमानी का नाम लिखा और दिल का इमोजी बनाया। नीरज ने इंग्लिश में लिखा, "सभी के आशीर्वाद का शुक्रगुजार हूं, जो हमारे इस मोमेंट में भागीदार बने। प्यार में बंधे, हमेशा के लिए खुश।"
कौन हैं नीरज चोपड़ा की पत्नी हिमानी मोर
नीरज चोपड़ा ने अपनी पत्नी हिमानी मोर से शादी की, जो हरियाणा के सोनीपत जिले के लड़सौली गांव की रहने वाली हैं। हिमानी एक टेनिस प्लेयर हैं और फिलहाल USA से स्पोर्ट्स स्टडी कर रही हैं। उनके पिता, चांद राम, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) से हाल ही में रिटायर हुए हैं। उन्होंने गांव में खेल स्टेडियम बनवाया है, जहां खिलाड़ियों को सर्कल कबड्डी खेलाया जाता है।
जल्द होगी रिसेप्शन पार्टी
नीरज चोपड़ा की शादी 17 जनवरी को भारत में हुई, और यह कार्यक्रम बहुत ही गुपचुप तरीके से आयोजित किया गया था। शादी में सिर्फ परिवार के सदस्य शामिल हुए, और सोशल मीडिया पोस्ट के बाद ही सभी को इसकी जानकारी मिली। नीरज अपनी पत्नी हिमानी के साथ हनीमून के लिए विदेश गए हैं, और रिसेप्शन पार्टी उनके लौटने के बाद होगी।



Click it and Unblock the Notifications











