Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
US Presidential Election: कौन हैं विवेक रामास्वामी, जिन्होंने US प्रेसिडेंट की रेस पीछे किए कदम
Who is Vivek Ramaswamy: अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव हो रहे हैं। भारतवंशी विवेक रामास्वामी जो इस पद के प्रबल दावेदार थे। उन्होंने अब खुद को राष्ट्रपति पद की दौड़ से बाहर कर लिया है। रामास्वामी ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अपना समर्थन दे दिया है। आयोवा रिपब्लिकन कॉकस में खराब प्रदर्शन के बाद विवेक रामास्वामी ने राष्ट्रपति की दौड़ से अपना नाम वापस ले लिया। यही कारण है कि अब वो अपनी पार्टी के दूसरे दावेदार ट्रंप का समर्थन कर रहे हैं।

आइए जानते हैं कौन हैं विवेक रामास्वामी और उनकी नेटवर्थ कितनी है?
कौन हैं विवेक रामास्वामी?
विवेक रामास्वामी भारतवंशी हैं। वो अमेरिका की रिपब्लिकन पार्टी के नेता हैं, पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी इसी पार्टी के हैं। विवेक रामास्वामी की उम्र 38 साल है, उनका जन्म अमेरिका के ओहिया में ही हुआ था। उनके माता-पिता भारत के आप्रवासी थे। विवेल ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से बायोलॉजी में डिग्री ली है। उन्होंने येल लॉ स्कूल से भी पढ़ाई पूरी की है।
विवेक रामास्वामी क्या करते है?
विवेक रामास्वामी का नाम अमेरिका के सफल बैजनेमेंस में गिना जाता है. रामस्वामी ने हेज फंड निवेशक के रूप में ग्रेजुएशन से पहले ही मिलियन डॉलर्स की कमाई कर ली थी। साल 2014 में विवेक रामास्वामी ने खुद की बायोटेक कंपनी खोली। उन्होंने 2021 में कंपनी के CEO पद से इस्तीफा दिया। हालांकि, 2023 तक को इसके अध्यक्ष बने रहे। रामास्वामी स्ट्राइव एसेट मैनेजमेंट के को-फाउंडर भी रहे हैं।
मिलेनियर है रामास्वामी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विवेक रामास्वामी की कुल संपत्ति (Net Worth) 950 मिलियन डॉलर के करीब है. भारतीय करेंसी के हिसाब से ये 7 हजार 484 करोड़ रुपये हुए। अमेरिका में 40 वर्ष की उम्र से कम के सबसे अमीर लोगों में विवेक रामास्वामी का नाम भी शामिल है।



Click it and Unblock the Notifications
