Latest Updates
-
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय
Indian Pride: विधु इशिका ने रचा इतिहास, बनीं पहली भारतीय Mrs. Earth International विजेता
Mrs. Earth International Vidhu Ishika: देश का नाम रौशन करते हुए तमिलनाडु की विधु इशिका (Vidhu Eshika) ने इतिहास रच दिया है और वो पहली Mrs. Earth International 2025 जीतने वाली भारतीय महिला बन गई हैं। जी हां, ये पहली बार है जब किसी भारतीय महिला ने यह प्रतिष्ठित ताज जीता है। विधु इशिका ने न सिर्फ अपनी खूबसूरती और आत्मविश्वास से दुनिया को प्रभावित किया, बल्कि अपने विचारों, सामाजिक कार्यों और पर्यावरण के प्रति जागरूकता की प्रतिबद्धता से भी जजों का दिल जीत लिया।
यह उपलब्धि न केवल भारत की महिलाओं के लिए एक प्रेरणा है, बल्कि यह दर्शाती है कि भारतीय प्रतिभाएं अब वैश्विक मंचों पर नये मानदंड स्थापित कर रही हैं। आइए जानते हैं कि कौन हैं विधु इशिका और उनकी इस शानदार यात्रा, उपलब्धियों और इस खिताब के पीछे की प्रेरणा के बारे में।

कौन हैं विधु इशिका?
विधु इशिका ने मिसेज अर्थ इंटरनेशनल 2025 का खिताब अपने नाम कर दुनिया में देश का नाम रौशन कर दिया है। हर कोई उनके बारे में जानना चाहता है कि आखिर कौन हैं विधु इशिका? बता दें कि विधु इशिका पहली बार तब चर्चा में आई थीं जब उन्होंने साल 2024 में मिसेज भारत अर्थ का ताज अपने नाम किया था। अपनी इस सफलता की ओर बढ़ते हुए विधु इशिका ने आगे कदम बढ़ाए और मिसेज अर्थ इंटरनेशनल 2025 का खिताब अपने नाम कर भारत की पहली महिला बन गई हैं जिन्होंने ये उपल्बधि हासिल की है। विधु इशिका कई वर्षों से महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण जैसे मुद्दों पर काम कर रही हैं।
विधु इशिका पहले भी कैमरे पर छा चुकी हैं
बता दें कि विधु इशिका वो नाम है जो मिसेज अर्थ इंटरनेशनल 2025 खिताब जीतने से पहले भी कैमरे पर छा चुकी हैं। उन्होंने भारत में एक टेलीविजन प्रस्तुतकर्ता के रूप में अपना करियर शुरू किया। इसके बाद में विधु ने फैशन की दुनिया में कदम रखा, अंतरराष्ट्रीय रैंप पर वॉक किया। उनका फैशन लेबल 'ग्लैमगुआवा' टिकाऊ डिजाइन पर केंद्रित है। विधु इशिका की संगीत में भी रुचि है। उनके रोमांटिक गाने रिलीज हुए हैं जिन्हें लोगों ने काफी पसंद किया है। विजेता बनने के बाद विधु इशिका ने कहा था कि "यह सिर्फ मेरी जीत नहीं है, यह हर उस भारतीय महिला की जीत है जो अपने सपनों को कभी मरने नहीं देती। शादी के बाद भी आप दुनिया जीत सकती हैं अगर आपके इरादे मजबूत हैं।"
Mrs. Earth International क्या है?
यह एक वैश्विक सौंदर्य प्रतियोगिता है, जिसमें शादीशुदा महिलाएं हिस्सा लेती हैं। इस पेजेंट का मकसद महिलाओं को सशक्त बनाना और सामाजिक-पर्यावरणीय मुद्दों पर जागरूकता फैलाना है। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को उनके बौद्धिक दृष्टिकोण, व्यक्तित्व, प्रस्तुतीकरण, और समाजिक योगदान के आधार पर आंका जाता है।
विधु इशिका की जीत क्यों है खास?
पहली बार किसी भारतीय महिला ने इस ग्लोबल प्रतियोगिता में जीत दर्ज की है।
उन्होंने मंच से भारतीय संस्कृति, स्त्री शक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
उनकी जीत दुनिया भर की महिलाओं को यह विश्वास देती है कि शादी के बाद भी सपनों को उड़ान दी जा सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
