Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
कौन हैं कंटेंट क्रिएटर काव्या? जिसने रिजेक्ट किया अनंत-राधिका की शादी का ऑफर, जानें वजह
Who is Influencer Kavya Karnatac : अनंत और राधिका की शादी ने देश-विदेश की कई मशहूर हस्तियां नजर आईं। 12 जुलाई को मुंबई में हुई इस वेडिंग सेरेमनी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए। शादी में आए देश-विदेश के इंफ्लूएंसर्स ने इस शादी से जुड़ी कई वीडियोज बनाए और शादी की इनसाइड डिटेल्स अपने फॉलोअर्स के साथ शेयर की।
इस शादी में न सिर्फ इंडिया के ही बल्कि मिस्त्र और अमेरिका तक के इंफ्लुएंसर ने शिरकत की थी। इसी बीच एक मशहूर इंफ्लुएंसर ने अंबानी परिवार की शादी को कवर करने का ऑफर ठुकरा दिया। इसका खुलासा उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर किया है।

कौन हैं काव्या कर्नाटक
उत्तराखंड के नैनीताल में जन्मी काव्या का अपने ब्लॉग में नए-नए इंफोर्मेशन बनाकर उनके कंटेट को शेयर करती रहती हैं। वो एक एजुकेशनल क्रिएटर हैं, जो ज्यादात्तर भूगोल से जुड़े कंटेट बनाती हैं। वो दुनियाभर से जुड़े कम ज्ञात तथ्यों को भी उजागर करती है। इसके अलावा वो अलग-अलग राज्यों की भाषा, व्यवसाय और इससे जुड़े दिलचस्प जानकारी सामने लेकर आती हैं।
ठुकराया 3.6 लाख का ऑफर
एजुकेशनल वीडियोज के लिए जाने जानी वाली काव्या कर्नाटक ने बताया कि उन्हें अंबानी परिवार की इस शादी से भारतीय अर्थव्यवस्था को कैसे बढ़ावा मिलेगा? वीडियो बनाने के लिए अंबानी परिवार से 3.6 लाख का ऑफर मिला था। मगर काव्या ने इस प्रपोजल को ठुकरा दिया। इसके पीछे काव्या ने 4 वजह बताई है।
यह थी वजह
- काव्या नहीं चाहती थी कि वो अंबानी परिवार की शादी कवर करके भीड़ का हिस्सा बनें। वो अपनी यूनिकनेस को संजोकर रखना चाहती हैं। साथ ही काव्या का मानना है कि ऐसा करने से उनकी ब्रांडिंग पर असर पड़ता।
- काव्या के अनुसार अनंत-राधिका की शादी के समय ही जियो ने रिचार्ज प्लान महंगा कर दिया। ऐसे में अंबानी जैसी दिग्गज कॉर्पोरेट को बढ़ावा देना बेईमानी होती। मेरे दर्शक समझदार हैं, वो पेड प्रमोशन में फर्क आसानी से समझ लेते। मैं उनके भरोसे को तोड़ना नहीं चाहती थी।
- काव्या का कहना है कि वो एक शिक्षिका हैं। इसलिए कॉर्पोरेट जगत से जुड़ी चीजों का प्रचार करना दर्शकों को भ्रमित करने जैसा होता।
- चौथी वजह बताते हुए काव्या ने कहा कि 3.6 लाख का ऑफर अच्छा था। मगर मेरी ईमानदार छवि को नुकसान पहुंचा सकता था।



Click it and Unblock the Notifications