Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Jasdeep Singh Gill : कौन हैं जसदीप सिंह गिल? क्रैम्ब्रिज से की केमिकल इंजीनियर अब बनेंगे डेरा ब्यास के चीफ
Who is Jasdeep Singh Gill : राधा स्वामी सत्संग ब्यास के नए प्रमुख जसदीप सिंह गिल को बनाया गया है। राधा स्वामी सत्संग ब्यास के मुखिया बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने हेल्थ सेक्टर से जुड़े जसदीप सिंह गिल को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया है। यह जानकारी सोमवार को डेरा की ओर से सार्वजनिक की गई है। जसदीप सिंह गिल अब डेरा ब्यास के छठे प्रमुख होंगे।
बता दें कि मौजूदा डेरा प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों कैंसर और हृदय रोग से पीड़ित हैं, जिस कारण राधा स्वामी सत्संग ब्यास का नया प्रमुख जसदीप सिंह गिल को बनाया गया है। बता दें कि उनके पास दीक्षा देने का अधिकार होगा। हालांकि, उन्हें अभी गुरुगद्दी नहीं सौंपी जाएगी तथा दस्तारबंदी नहीं की जाएगी।

गिल को सत्संग करने का अधिकार दिया गया है। साथ ही अब उन्हें अनुयायाी 'हुजूर' कहकर संबोधित करेंगे। आइए जानते हैं आखिर कौन हैं जसदीप सिंह और उनकी अब डेरा प्रमुख के तौर पर क्या-क्या जिम्मेदारियां होगी?
कितने पढे-लिखे हैं जसदीप सिंह गिल
जसदीप सिंह गिल केमिकल इंजीनियरिंग में पीएचडी की है और कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय, यूनाइटेड किंगडम से केमिकल इंजीनियरिंग में मास्टर और आईआईटी, दिल्ली से बायोकेमिकल इंजीनियरिंग और बायोटेक्नोलॉजी में स्नातक की उपाधि प्राप्त की है।
कहां-कहां कर चुके हैं काम
जसदीप सिंह गिल ने हाल ही में 31 मई को सिप्ला के मुख्य रणनीतिक अधिकारी और वरिष्ठ प्रबंधन कर्मी के पद से इस्तीफा दिया था। वह 2024 तक वेल्थी थेरेप्यूटिक्स के सदस्य रहे। साथ ही उन्होंने रेनबैक्सी में सीईओ के कार्यकारी सहायक भी रहे है। वह कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के एंटरप्रेन्योर्स में अध्यक्ष के रूप में काम कर चुके हैं। जसदीप सिंग गिल की पत्नी पेशे से डॉक्टर हैं।
पूरा परिवार ही लगा है डेरा की सेवा में
जसदीप सिंह गिल सुखविंदर सिंह के पुत्र हैं, सुखविंदर सिंह मुंबई में डेरा के शाखाओं के सचिव गुरविंदर सिंह के दामाद और डेटा प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लो के फुफेरे भाई हैं। गिल के पिता सुखदेव सिंह एक पूर्व सेना अधिकारी हैं और भारत में डेरा से जुडे सत्संगों के प्रबंधन का काम देखते हैं। वहीं गिल की मां ब्यास में स्थित डेरा परिसर के एक हॉस्टल का प्रंबधन देखती हैं।
90 देशों में डेरा ब्यास के अनुयायी
पंजाब में बाबा जयमल सिंह जी महाराज ने राधा स्वामी सत्संग की स्थापना साल 1891 में की थी। यह डेरा पंजाब में ब्यास नदी के पास है। डेरा ब्यास के लगभग 90 देशों में अनुयायी हैं। इसके अलावा समय-समय पर देश के शीर्ष राजनेता भी डेरा ब्यास जाते रहते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
