Latest Updates
-
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी
Jay Shetty Networth : महंगी लग्जरी कार के शौकीन हैं इन्फ्लुएंसर जय शेट्टी, जानें कितने हैं अमीर
Who is British-Indian influencer Jay Shetty : इंडियन-ब्रिटिश पॉडकास्टर और लाइफ कोच जय शेट्टी इन दिनों सुर्खियों में हैं। इस बार वो अपनी किसी बुक या मोटिवेशनल स्पीच के वजह चर्चा में नहीं हैं बल्कि ब्रिटिश मीडिया की तरफ से दावा किया जा रहा है कि शेट्टी ने अपने जीवन की कहानी के बारे में झूठ फैलाकर अपने फॉलोअर्स को भ्रमित किया है।
इसके बाद से उनकी कड़ी आलोचना की जा रही है। शेट्टी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर लिखा है कि उन्होंने अपने बचपन के दिनों में भारत में भिक्षुओं के साथ कुछ समय बिताया था उसके बाद वो लंदन चले गए। लेकिन द गार्जियन की एक रिपोर्ट के मुताबिक उनके किताब में किए गए सारे दावे झूठे हैं।

आइए जानते हैं कि कौन हैं जय शेट्टी और उनकी पर्सनल लाइफ, नेटवर्थ और उन पर क्या झूठ फैलाने के आरोप लगे हैं?
जय शेट्टी कौन हैं?
जय शेट्टी इंडियन-ब्रिटिश इंफ्लुएंसर ब्रॉडकास्टर हैं। उनकी उम्र 36 साल है। वह लंदन में पैदा हुए थे। जय शेट्टी द टुडे शो और एलेन डीजेनरेस जैसे पॉपुलर शो में भी नजर आ चुके हैं। यूट्यूब पर उनके 4.73 मिलियन सब्स्क्राइबर हैं और दूसरे सोशल मीडिया पर भी मिलियन में फॉलोअर्स हैं। जय शेट्टी मिशेल ओबामा, किम कार्दशियन, दीपक चोपड़ा, रसेल सीमन्स, कोबे ब्रायंट और टिम फेरिस जैसे दिग्गज पर्सनेलिटी का इंटरव्यू कर चुके हैं। जय शेट्टी को 2017 में फोर्ब्स 30 अंडर 30 में भी शामिल किया जा चुका है। इसके अलावा उन्हें कई अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका हैं।
उनका दावा है कि लंदन यूनिवर्सिटी के कैस बिजनेस स्कूल डिग्री लेने से पहले वो भारत में चार साल तक वैदिक भिक्षुओं के साथ रहे। उनका 2018 में बनाया एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। जिसमें उन्होंने लाइफ ट्रांसफॉर्मेशन के लिए उस बुक को पढ़ने के लिए कहा है।
जय शेट्टी कार कलेक्शन
जय शेट्टी ने हाल ही में Ferrari F8 लग्जरी कार खरीदी है। जिसकी कीमत 2 लाख 90 हजार यूएस डॉलर बताई जा रही है। इंफ्लूएंसर के पास वोल्वो XC90 है जिसकी कीमत 85 हजार यूएस डॉलर है। इन सबके अलावा उनके कलेक्शन में Tesla Model Y, Bugatti Divo, Mercedes Benz AMG GT, MCLaren 720s, Porsche Panamera जैसी लग्जरी कार हैं।

इतनी हैं इंफ्लूएंसर नेटवर्थ
caclubindia.com के मुताबिक जय शेट्टी की नेटवर्थ 2005 में करीब 60 हजार डॉलर थी, वही 2015 में उनकी नेटवर्थ बढ़कर 2 मिलियन हो गई। 2018 में 11 मिलियन के पास उनकी नेटवर्थ हो गई। वही मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 2023 में जय शेट्टी की नेटवर्थ 30 मिलियन डॉलर हो गई। इंफ्लूएंसर की सालाना आय 7 मिलियन डॉलर है। सोशल मीडिया वीडियो, पोडकास्ट, सेमिनार और बुक के जरिए उनकी आय होती है।
क्या हैं आरोप?
जय शेट्टी पर आरोप लगाए गए हैं कि इंफ्लूएंसर ने अपने जीवन के बारे में कई फैक्ट्स को गलत तरह से अपनी किताब में प्रस्तुत किए हैं। जय शेट्टी ने दावा किया है कि उनके पास बिहेवियरल साइंस में डिग्री है रिपोर्ट के मुताबिक उनके पास ऐसी कोई डिग्री नहीं हैं। द गार्जियन ने अपनी रिपोर्ट में ये भी दावा किया है कि जय शेट्टी अपनी धार्मिक पहचान के जरिए काफी पैसा कमा रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक दी 2019 में इंफ्लूएंसर ने यूट्यूबर निकोल आर्बर के आरोपों के बाद अपने यूट्यूब चैनल और कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से 100 से ज्यादा पोस्ट को हटा दिया था क्योंकि यूट्यूबर आर्बर ने इन सभी पोस्ट के असली स्त्रोत के बारे में इंफोर्मेशन शेयर की थी।



Click it and Unblock the Notifications