Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
कौन हैं ब्रिटिश राइटर Jessica Hines? आमिर खान संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के दावों ने मचाया तहलका
Who is Jessica Hines : बॉलीवुड एक्टर आमिर खान के भाई फैसल खान एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। फैसल ने मुंबई में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में दंगल एक्टर पर संगीन आरोप लगाते हुए उनका नाम जेसिका हाइन्स नाम की एक महिला के साथ जोड़ा है।
इस कॉन्फ्रेंस में फैसल ने दावा किया है कि आमिर खान अपनी पहली पत्नी रीना दत्ता से शादी के बाद जेसिका संग रिलेशनशिप में थे। वहीं कुछ दिन पहले भी फैसल ने अपने भाई पर आरोप लगाते हुए कहा था कि आमिर उन्हें घर में बंद करके टॉर्चर करते थे। आइए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

फिर सुर्खियों में आमिर की निजी जिंदगी
आमिर खान की निजी जिंदगी एक बार फिर चर्चाओं में आ गई है। उनके भाई फैसल ने उन पर आरोप लगाते हुए कहा है कि जेसिका हाइन्स के साथ वो रिलेशनशिप में थे और उनक एक बेटा भी था। फैसल के इस बयान से सोशल मीडिया पर सनसनी मच गई। यूजर्स अब आमिर खान की लाइफ में और ज्यादा दिलचस्पी दिखाते नजर आ रहे हैं।
फिर सुर्खियों में आमिर की निजी जिंदगी
आमिर खान की निजी जिंदगी एक बार फिर चर्चाओं में आ गई है। उनके भाई फैसल ने उन पर आरोप लगाते हुए कहा है कि जेसिका हाइन्स के साथ वो रिलेशनशिप में थे और उनक एक बेटा भी था। फैसल के इस बयान से सोशल मीडिया पर सनसनी मच गई। यूजर्स अब आमिर खान की लाइफ में और ज्यादा दिलचस्पी दिखाते नजर आ रहे हैं।
And Thus British journalist, Jessica Hines became Intolerant & Shri Amir Khan Left her😳😳😳 pic.twitter.com/ufVYiLODN4
— Loose_Bull 🇮🇳 (@loosebool) November 24, 2015
कौन हैं जेसिका?
फैजल ने जिस महिला जेसिका का नाम आमिर के साथ जोड़ा है, अब सोशल मीडिया पर भी उनकी फोटोज काफी वायरल हो रही हैं। जेसिका एक ब्रिटिश जर्नलिस्ट हैं और वो साल 1998 में अमिताभ बच्चन के ऊपर किताब लिखने के सिलसिले में भारत आई थीं। इसी दौरान उनकी मुलाकात आमिर खान से हुई और वो उस वक्त 'गुलाम' मूवी की शूटिंग कर रहे थे। वहीं साल 2007 में जेसिका की फेमस बुक 'लुकिंग फॉर द बिग बी' लॉन्च हुई। इसी बुक की वजह से वो भारत में रुकी थीं और आमिर खान संग कई बॉलीवुड सितारों से उनकी अच्छी बॉन्डिंग भी हो गई थी। वहीं साल 2007 में उन्होंने लंदन में एक बिजनेसमैन संग शादी कर ली थी और उन्होंने भारतीय सितारों से भी दूरी बना ली थी।
जेसिका ने इंटरव्यू में किया था खुलासा
बता दें मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार साल 2005 में जेसिका ने एक ब्रिटिश मैगजीन स्टारडस्ट को इंटरव्यू देते हुए आमिर संग अपने रिश्ते पर बात की थी। उस दौरान भी आमिर और जेसिका की लव लाइफ चर्चाओं में आ गई थी। हालांकि एक्टर ने कभी भी इस बारे में बातें नहीं की है। अब 20 साल बाद फिर से ये मुद्दा मीडिया में बना हुआ है।
फैसल ने आमिर खान संग तोड़ा रिश्ता
फैसल खान ने बीते दिन 18 अगस्त को मुंबई में पब्लिक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए अपने भाई आमिर खान से रिश्ते तोड़ लिए हैं। साथ ही उन पर टॉर्चर करने के भी आरोप लगाए हैं। बता दें आमिर और फैसल को ऑडियंस एक साथ स्क्रीन पर भी देख चुकी है। साल 2000 में रिलीज हुई 'मेला' मूवी में दोनों ने लीड एक्टर्स का किरदार निभाया था।



Click it and Unblock the Notifications
