Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
कौन हैं ज्योति मल्होत्रा? हरियाणा की फेमस यूट्यूबर जिन पर लगा पाकिस्तान के लिए जासूसी का आरोप
Who Is Haryana YouTuber Jyoti Malhotra : हरियाणा पुलिस ने जासूसी के शक में यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ज्योति मल्होत्रा को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ज्योति ने भारत के सैन्य अभियान "ऑपरेशन सिंदूर" और अन्य गोपनीय जानकारियाँ पाकिस्तान को भेजी हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ज्योति पिछले साल पाकिस्तान गई थी, जहां उसने वहां के उच्च अधिकारियों से मुलाकात की थी। सोशल मीडिया पर एक्टिव ज्योति की यूट्यूब पर लाखों फॉलोअर्स हैं। अब जांच एजेंसियां उसके पाकिस्तानी संपर्कों की गहराई से जांच कर रही हैं। आइए जानते हैं कि आखिर कौन हैं ज्योति मल्होत्रा?

कौन हैं ज्योति मल्होत्रा?
ज्योति हरियाणा के हिसार जिले की रहने वाली है। उसने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है और सोशल मीडिया पर बतौर ट्रैवल व्लॉगर अपनी एक खास पहचान बनाई है। इंस्टाग्राम पर उसके 1.31 लाख फॉलोअर्स हैं, जबकि यूट्यूब पर 3.77 लाख से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं। वह अपने चैनल पर विभिन्न धार्मिक स्थलों और ऐतिहासिक जगहों के यात्रा व्लॉग साझा करती रही है।
पिछले साल गई थी पाकिस्तान
पिछले साल ज्योति मल्होत्रा ने पाकिस्तान का दौरा किया था। उसने न सिर्फ वहां के धार्मिक स्थलों की यात्रा की, बल्कि पाकिस्तान हाई कमीशन और वहां के उच्च अधिकारियों से भी मुलाकात की। इस बारे में उसने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट भी शेयर की थी।
एक पोस्ट में उसने लिखा, "पाकिस्तान हाईकोर्ट में @navankurchaudhary से मुलाकात हुई, देसी अंदाज में यात्रियों से बातचीत साझा करके खुशी हुई।" उसने यह भी बताया कि वह @jaanmahal_video के साथ पहले से जुड़ी रही है और सिख तीर्थयात्री के रूप में पहले भी पाकिस्तान की यात्रा कर चुकी है।
कटास राज मंदिर की यात्रा
पाकिस्तान दौरे के दौरान ज्योति ने 5000 साल पुराने कटास राज मंदिर के दर्शन भी किए। यह मंदिर भगवान शिव से जुड़ा हुआ है। उसने तालाब में स्नान करते हुए एक वीडियो साझा किया, जिसमें बताया गया कि इस पवित्र सरोवर में स्नान करने से पाप धुल जाते हैं।
जासूसी के शक पर की जा रही है पड़ताल
हालांकि, सुरक्षा एजेंसियों का दावा है कि इस यात्रा की आड़ में ज्योति ने व्हाट्सएप, टेलीग्राम और स्नैपचैट जैसे माध्यमों से सेना से जुड़ी संवेदनशील जानकारियाँ पाकिस्तान भेजीं। माना जा रहा है कि उसका संपर्क ISI से था और वह भारत-विरोधी नेटवर्क के लिए काम कर रही थी।
फिलहाल मामले की जांच जारी है और उसके संपर्कों की पड़ताल की जा रही है। इस गिरफ्तारी ने सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स की भूमिका और उनके प्रभाव को लेकर नए सवाल खड़े कर दिए हैं।



Click it and Unblock the Notifications
