Latest Updates
-
छठ पूजा 2026: कब है नहाय-खाय, खरना, संध्या और उषा अर्घ्य? जानें चारों दिन की तारीख, पूजा विधि और शुभ समय -
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज
कौन हैं कृति सेनन के रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया? जिनकी करोड़ों में हैं नेटवर्थ, धोनी से हैं खास कनेक्शन
Who is Kriti Sanon's rumoured boyfriend: कृति सेनन की हाल ही में एक फोटो वायरल हो रही थी। जिसमें वो एक मिस्ट्री मैन का हाथ पकड़कर लंदन की सड़कों पर घूमती हुई नजर आ रही हैं, जिससे अब उनके अफेयर की खबरे बाहर आ रही हैं। खबरों की मानें तो कृति सेनन कथित तौर पर यूके बेस्ड करोड़पति कबीर बहिया को डेट कर रही हैं।
कबीर को हाल ही में लंदन में होली के फंक्शन में भी देखा गया था, जिसमें कृति और उनकी बहन नूपुर सेनन भी शामिल हुई थीं। अब हर कोई जानना चाहता हैं कि आखिर कृति का ये रूमर्ड बॉयफ्रेंड कौन हैं और क्या करता हैं?

सेलेब्स के साथ अक्सर आते हैं नजर
कबीर एक बिजनेसमैन हैं और कृति से करीब दस साल छोटे हैं। कबीर बहिया क्रिकेटर एमएस धोनी और हार्दिक पंड्या और उनके परिवारों के करीबी दोस्त हैं। उन्होंने कई इवेंट्स से एमएस धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी के साथ तस्वीरें शेयर की हैं। वो धोनी की वाइफ साक्षी धोनी के रिश्तेदार हैं, जो ब्रिटेन में रहते हैं और यहां तक कि 2023 में उदयपुर में हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक की शामी में भी वो शामिल हुए थे।
कौन हैं कबीर बहिया, कितनी नेटवर्थ?
कथित तौर पर 1999 में लंदन के एक अमीर परिवार में जन्मे 24 वर्षीय कबीर ने 2018 में इंग्लैंड के समरसेट के बोर्डिंग स्कूल मिलफील्ड में अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की। उनके पिता कुलजिंदर बहिया यूके बेस्ड ट्रैवेल एजेंसी साउथहॉल ट्रैवेल चलाते हैं। 2019 में प्रकाशित 'संडे टाइम्स रिच लिस्ट' के अनुसार, बहिया परिवार की कुल नेटवर्थ 427 मिलियन थी यानी कि लगभग 42.7 करोड़। वहीं कृति की नेटवर्थ लगभग 74 करोड़ है।
कैसे हुई मुलाकात
खबरों की माने तो कृति की बहन नूपुर सेनन ने उनकी बड़ी बहन को कबीर से मिलवाया था। हालांकि अभी तक दोनों के तरफ से इस पर कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।



Click it and Unblock the Notifications
