Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
लंदन से पढ़ाई कर 27 की उम्र में सांसद बनने वाली इकरा हसन कौन हैं? जानें कितनी संपति की हैं मालकिन
उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार इकरा हसन ने जीत हासिल कर इस वक्त काफी चर्चाओं में आ गई है। इकरा हसन का यह पहला लोकसभा चुनाव था और भारी मतों से जीत दर्ज करके उन्होंने इतिहास रच दिया। 27 साल की उम्र में इकरा चुनाव जीतकर इस लोकसभा चुनाव में सबसे कम उम्र की लोकसभा सांसद बन गई हैं।
इकरा लंदन से पढ़ाई करके लौटी हैं। इस वजह से उन्हें अब लोग लंदन रिर्टन सांसद कह रहे हैं। आइए जानते हैं कौन हैं इकरा हसन के बैकग्राउंड के बारे में-

राजनीतिक परिवार से रखती हैं ताल्लुक
इकरा के दादा, पिता और मां सांसद रह चुके हैं। उनके भाई नाहिद हसन भी लगातर तीसरी बार विधायक बने हैं। इकरा इससे पहले वर्ष 2016 में जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा, लेकिन उन्हें पांच हजार वोटों से हार मिली।
हाई एजुकेटेड हैं इकरा
इकरा की शुरुआती शिक्षा कैराना से ही हुई है, लेकिन उन्होंने 12वीं दिल्ली के क्वींस मेरी स्कूल से की थी। इसके बाद लेडी श्रीराम कालेज से ग्रेजुएशन किया। इंटरनेशनल लॉ एंड पालिटिक्स में पोस्ट ग्रेजुएशन यूनिवर्सिटी आफ लंदन से किया था।
यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन से की है पढ़ाई
इकरा ने यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन से इंटरनेशनल लॉ एंड पालिटिक्स में अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद 2021 में स्वदेश लौटी थीं। लंदन में पढ़ाई के दौरान सीएए कानून का विरोध कर इकरा सुर्खियों में आईं थी। इसके बाद ही वह इंटरनेट और मीडिया पर सक्रिय हुईं। राजनीति के दांव पेंच सीखने के बाद वो चुनावी अखाड़े में उतरी।
सादगी पसंद हैं इकरा
इकरा हसन चौधरी की खूबसूरती और सादगी वाकई काबिले तारीफ है। लंदन से लॉ में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाली इकरा को लोकसभा चुनाव में जनता का खूब प्यार मिला। पहली बार सांसद बनी इकरा हसन चौधरी के सादगी के हर जगह खूब चर्चें हो रहे हैं।
इतनी अमीर हैं इकरा हसन
myneta.info वेबसाइट की माने तो इकरा हसन 68 लाख रूपए संपत्ति की मालकिन हैं। कैराना में उनके नाम पर एक कृषि भूमि और एक नॉन एग्रीकल्चर भूमि है जिनकी कीमत 65 लाख रूपए हैं।



Click it and Unblock the Notifications