Latest Updates
-
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Akshaya Tritiya Wishes For Saasu Maa: सासु मां और ननद को भेजें ये प्यार भरे संदेश, रिश्तों में आएगी मिठास -
Aaj Ka Rashifal 19 April: अक्षय तृतीया और आयुष्मान योग का दुर्लभ संयोग, इन 2 राशियों की खुलेगी किस्मत -
Akshaya Tritiya 2026 Upay: अक्षय तृतीया पर करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से सुख-संपत्ति में होगी वृद्धि -
World Liver Day 2026: हर साल 19 अप्रैल को क्यों मनाया जाता है विश्व लिवर दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और थीम -
Nashik TCS Case: कौन है निदा खान? प्रेग्नेंसी के बीच गिरफ्तारी संभव या नहीं, जानें कानून क्या कहता है -
कश्मीर में भूकंप के झटकों से कांपी धरती, क्या सच हुई बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी? -
चेहरे से टैनिंग हटाने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय, मिनटों में मिलेगी दमकती त्वचा
कल्पना सोरेन कौन? जो बन सकती हैं झारखंड की पहली महिला सीएम, जानिए कितनी हैं पढ़ी-लिखी?
Who Is Kalpana Soren: झारखंड की राजनीति में मंडरा रहे संकट के बीच एक नाम सुर्खियों में छाया हुआ है, वो हैं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन की। चर्चा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) की पत्नी कल्पना सोरेन मुख्यमंत्री बन सकती हैं। अगर ऐसा होता है, तो कल्पना सोरेन झारखंड की पहली महिला मुख्यमंत्री बन सकती हैं।
बता दें सीएम हेमंत सोरेन ने आज (3 जनवरी) को विधायक दल की बैठक बुलाई है, इसमें कल्पना सोरेन के नाम का मुख्यमंत्री के तौर पर ऐलान हो सकता है। ऐसे में जानिए कौन हैं कल्पना सोरेन? कितनी पढ़ी-लिखी हैं और क्या करती हैं?

कौन हैं कल्पना सोरेन, कितनी पढ़ीं-लिखी
कल्पना सोरेन झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी है। कल्पना का जन्म साल 1976 में रांची में हुआ था। वो मूल रूप से ओडिशा के मयूरभंज की रहने वाली हैं। उन्होंने ग्रेजुएशन तक पढ़ाई की है। कल्पना एक बिज़नेस वुमन हैं। सोहराए प्राइवेट लिमिडेट नाम की कंपनी उनके नाम से दर्ज है।
7 फरवरी, 2006 को उनकी हेमंत सोरेन से शादी हुई थी। कल्पना एक प्ले स्कूल चलाती हैं। उनके दो बच्चे हैं, निखिल और अंश। फिलहाल कल्पना सोरेन राजनीति में एक्टिव नहीं हैं।
चल रहा हैं अवैध जमीन का केस
उन पर भी अवैध जमीन का एक केस दर्ज है। रांची में हरमू रोड पर सोहराय भवन स्थित है। सोहराय भवन जिस जमीन पर बना है वो कल्पना सोरेन के नाम है। लेकिन ये जमीन ट्राइबल लैंड में आती है। यानी आदिवासी जमीन है जिसे बाहर का कोई व्यक्ति नहीं खरीद सकता। इस जमीन को लेकर मुकदमा चल रहा है।
हेमंत क्यों दे रहे इस्तीफा?
हाल ही में ED ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को नोटिस भेजा था। लेकिन हेमंत इस पर पेश नहीं हुए। माना जा रहा है कि हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के लिए ED अदालत से वारंट की मांग कर सकती है। इसलिए हेमंत पहले ही अपनी पत्नी को सीएम बना सकते हैं, ताकि सत्ता घर से बाहर न जाए।



Click it and Unblock the Notifications











