Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
कौन हैं कामिया जानी? जिनके जगन्नाथ मंदिर वीडियो पर मचा बवाल, जानें पूरा मामला
who is kamiya jani : फेमस यूट्यूबर कामिया जानी के जगन्नाथ मंदिर के वीडियो पर बवाल छिड़ गया है। ये कंट्रोवर्सी इतनी बढ़ी बीजेपी पार्टी भी इसमें इनवॉल्व हो गई है। बीजेपी ने कामिया जानी को अरेस्ट करने और उनके खिलाफ कड़ा एक्शन लेने की मांग की है।
आइए जानते हैं कि कामिया जानी कौन हैं और जगन्नाथ पुरी के मंदिर में उन्होंने ऐसा क्या किया, जो उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है?

ये है पूरा मामला
दरअसल, एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कामिया जानी, बीजेडी नेता वीके पांडियन के साथ दिख रही हैं। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो जगन्नाथ पुरी मंदिर में शूट किया गया है। इसमें कामिया जानी और वीके पांडियन पुरी मंदिर के 'महाप्रसाद' को टेस्ट कर रहे हैं और उसके बारे में बता रहे हैं।
वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा की ओडिशा इकाई ने आपत्ति जताते हुए कहा कि कामिया जानी "बीफ को बढ़ावा देने के लिए जानी जाती हैं" और उन्हें पुरी में मंदिर में प्रवेश की अनुमति कैसे मिली। इसमें कामिया जानी का साथ देने वाले बीजू जनता दल के नेता वीके पांडियन के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए।
कौन हैं कामिया जानी?
बता दें कि कामिया जानी एक मशहूर यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। यूट्यूब पर उनका चैनल कर्ली टेल्स के नाम से है। जिसके करीब पौने 3 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं। इंस्टाग्राम पर भी कामिया जानी के लाखों में फॉलोअर्स हैं। कामिया एक फूड और ट्रेवल ब्लॉगर हैं। इसके अलावा वो कर्ली टेल्स नामक संस्था की फाउंडर और सीईओ है।

35 देशों की कर चुकी हैं यात्रा
कर्ली टेल्स में कामिया जानी के इंट्रोक्शन के मुताबिक वो 21 साल की उम्र से काम कर रही हैं। 24 साल की उम्र में उनकी शादी हो गई थी। शादी के 5 साल वो एक बेटी की मां बनी। और अभी तक वो 35 से अधिक देशों की यात्रा कर चुकी हैं। उन्हें अलग-अलग देशों की संस्कृति से रु-ब-रु होना अच्छा लगता है।
विवाद पर दी सफाई
पुरी मंदिर वाला विवाद बढ़ने के बाद कामिया जानी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मैं बीफ नहीं खाती है और ना कभी खाया है। जय जगन्नाथ।



Click it and Unblock the Notifications
