Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Indresh Upadhyay Wife: कौन हैं कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की पत्नी? जयपुर में 5 दिसंबर को लेंगे सात फेरे
Indresh Upadhyay Ji Marriage: 'राधा गोरी गोरी' भजन से घर-घर में लोकप्रिय हुए युवा कथा वाचक इंद्रेश उपध्याय इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। लेकिन इस बार वे अपने किसी भजन या कथा की वजह से नहीं, बल्कि अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर लगातार उनकी शादी की रस्मों की तस्वीरें सामने आ रही हैं। कहा जा रहा है कि इंद्रेश उपाध्याय 5 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंद्रेश महाराज की शादी जयपुर के होटल ताज आमेर में होने जा रही है। इस भव्य आयोजन में देश विदेश के साधु संत, कथावाचक, महंत और कई प्रतिष्ठित हस्तियां उपस्थित रहेंगी। कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय का शादी को लेकर उनके फैंस काफी उत्सुक और खुश हैं। हर कोई यह जानना चाहता है कि आखिर उनकी होने वाली दुल्हन कौन है?

इंद्रेश उपाध्याय की पत्नी कौन हैं?
सूत्रों के मुताबिक, इंद्रेश उपाध्याय की होने वाली पत्नी का नाम शिप्रा है। वह मूल रूप से हरियाणा के यमुना नागर की रहने वाली हैं। वर्तमान में उनका परिवार पंजाब के अमृतसर में रहता है। शिप्रा के पिता हरेंद्र शर्मा, उत्तर प्रदेश में डीएसपी रह चुके हैं। बता दें कि दोनों परिवारों के बीच काफी पुरानी जान-पहचान है। इंद्रेश उपाध्याय की शादी वैदिक रीति रिवाजों के अनुसार होगी।
वृंदावन से जयपुर रवाना हुई बारात
इंद्रेश उपाध्याय के विवाह से पहले मंगलवार को हल्दी और संगीत की रस्में उनके वृंदावन के रमणरेती स्थित आवास पर धूम धाम से निभाई गई। बुधवार को इंद्रेश महाराज की घुडचढ़ी की रस्म हुई और भव्य बारात निकली। दूल्हा बने इंद्रेश उपाध्याय सभी का ध्यान आकर्षित कर रहे थे। घोड़ी पर उनके साथ उनकी भांजी बैठी थी। निकासी में हाथी और घोड़े भी शामिल थे। बाराती घोड़े पर सवार होकर हाथों में बांके बिहारी जी का निशान थामे नजर आए।
इंद्रेश उपाध्याय की शादी में किस-किस को भेजा गया न्यौता?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंद्रेश उपाध्याय के विवाह समारोह में कई प्रतिष्ठित कथावाचक, संत और नामी हस्तियों को न्यौता भेजा गया है। इसमें बाबा बागेश्वर, कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर, कथावाचक पुंडरीक गोस्वामी, मूलक पीठाधीश्वर राजेंद्र दास महाराज, सिंगर बी प्राक सहित कई विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे।
कौन हैं इंद्रेश उपाध्याय?
इंद्रेश उपाध्याय प्रसिद्ध कथा वाचक श्री कृष्ण शास्त्री महाराज के पुत्र हैं। उनकी उम्र 28 साल है। उनका जन्म 7 अगस्त 1997 को वृंदावन में हुआ था। वे अपने भजनों और प्रवचनों के लिए जाने जाते हैं। सोशल मीडिया पर उनके 1.9 मिलियन फॉलोवर्स हैं। साथ ही, यूट्यूब पर उनका भक्तिपथ नामक चैनल है, जिस पर 1.33 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं।



Click it and Unblock the Notifications