Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
कौन हैं कथावाचक श्रवण दास महाराज? जिन पर लगा नाबालिग संग यौन शोषण का आरोप, जानें क्या है पूरा मामला
Who is Kathavachak Shravan Das Maharaj: बिहार के मिथिलांचल में धर्म और आस्था की आड़ में मानवता को शर्मसार करने वाला एक और मामला सामने आया है। अपने प्रवचनों और भक्ति संदेशों के लिए पहचाने जाने वाले कथावाचक श्रवण दास महाराज पर एक नाबालिग बच्ची के यौन शोषण का संगीन आरोप लगा है। यह मामला केवल शोषण तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि आरोपों के मुताबिक जब बच्ची गर्भवती हुई, तो उसका जबरन गर्भपात भी कराया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया है।
इस घटना ने न केवल स्थानीय क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है, बल्कि आध्यात्मिक जगत के चेहरों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर कौन हैं ये कथावाचक और क्या है इस रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना की पूरी सच्चाई? आइए विस्तार से जानते हैं।

कौन हैं श्रवण दास महाराज?
एक बार फिर धर्म के नाम पर मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जी हां, बिहार के मिथिलांचल के कथावाचक श्रवण दास महाराज ने एक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और जब वो गर्भवती हो गई जो जबरन उसका गर्भपात भी करवाया। इस कथावाचक के बारे में जानने के लिए हर कोई इंटरनेट पर सर्च कर रहा है। बता दें कि श्रवण दास कोई साधारण कथावाचक नहीं, बल्कि पीएचडी (PhD) तक शिक्षित है। वह पिछले 10 साल से मिथिलांचल के विभिन्न क्षेत्रों में कथावाचन कर रहा था। वह 8 साल की उम्र में घर छोड़कर दरभंगा के पचाढ़ी मठ में मौनी बाबा के पास आ गया था।
भक्ति की आड़ में नाबालिग का शोषण
मिली जानकारी के अनुसार, श्रवण दास महाराज का पीड़िता के घर आना-जाना था। इसी दौरान उसने नाबालिग को अपनी मीठी बातों में फंसाया और शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने शुरू कर दिए। आरोपी ने लंबे समय तक नाबालिग का यौन शोषण किया, जिसके कारण वह गर्भवती हो गई।
जबरन गर्भपात और बंद कमरे में शादी का नाटक
आरोप है कि जब लड़की प्रेग्नेंट हुई, तो श्रवण दास ने उसे बरगलाकर उसका अवैध गर्भपात करा दिया। जब लड़की ने शादी के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी उसे टालता रहा। अंततः, मामला बढ़ता देख उसने एक बंद कमरे में लड़की की मांग में सिंदूर भरकर शादी का नाटक किया। हालांकि, समाज के सामने उसने लड़की को पत्नी का दर्जा देने से साफ इनकार कर दिया।
वायरल वीडियो ने खोली पोल
इस मामले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कथावाचक श्रवण दास एक कमरे के भीतर नाबालिग लड़की के साथ शादी की रस्में निभा रहा है और उसकी मांग भर रहा है। यही वीडियो बाद में उसकी करतूतों का सबसे बड़ा सबूत बना।
SIT का गठन और गिरफ्तारी
मामला पुलिस तक पहुंचने के बाद दरभंगा के एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए SIT का गठन किया। सदर SDPO राजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में छापेमारी कर श्रवण दास को धर दबोचा। गिरफ्तारी के समय कैमरा देखकर आरोपी हाथ जोड़कर खुद को बेकसूर बताने लगा और इसे एक साजिश करार दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ निम्नलिखित धाराओं के तहत कार्रवाई की है- नाबालिग के साथ दुष्कर्म (POCSO Act), जबरन गर्भपात कराना, शादी का झांसा देकर धोखाधड़ी करना।



Click it and Unblock the Notifications
