Latest Updates
-
Eid-E-Milad-Un-Nabi 2026: ईद मिलाद-उन-नबी कब है? जानें तारीख, महत्व और कैसे मनाया जाता है ये दिन -
रक्षाबंधन 2026 पर पंचक और चंद्र ग्रहण का साया! राखी बांधना शुभ या अशुभ? जानें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त -
इन 5 लोगों के लिए जहर है साबूदाना, व्रत में भूलकर भी न करें सेवन -
Sawan 2026 Last Somwar: सावन के आखिरी सोमवार पर करें ये खास उपाय, बरसेगी भोलेनाथ की कृपा -
दिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश का अलर्ट: 19 राज्यों में IMD की चेतावनी, घर से निकलने से पहले पढ़ें ये जरूरी गाइड -
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय
Miss Universe India 2026: कौन हैं केजिया लिज मेजो? 19 की उम्र में जीता मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब
Who Is Kazia Liz Mejo: मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले 23 अगस्त 2026, रविवार को जयपुर में आयोजित किया गया। इस प्रतियोगिता में 52 सुंदरियां शामिल हुईं। टॉप 5 फाइनलिस्ट में वैश्वरी, तेजस्विनी श्रीवास्तव, काजिया लिज मेजो, अनुषी सतवालकर और अनुषा वशिष्ठ ने जगह बनाई थी। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद केरल की काजिया लिज मेजो ने बाजी मारी और मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। इसके बाद से ही लोग उनके बारे में, उनकी पढ़ाई और करियर को लेकर जानना चाहते हैं।

मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 टॉप 3 में कौन था?
मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 के फिनाले में देशभर से 53 सुंदरियों ने हिस्सा लिया था। मुकाबला काफी कड़ा रहा और आखिर में पांच प्रतिभागियों ने अंतिम दौर में अपनी जगह बनाई। इनमें वैष्णवी, तेजस्विनी श्रीवास्तव, काजिया लिज मेजो, अनुषी सतवालकर और अनुषा वशिष्ठ शामिल थीं। टॉप-3 में पहुंचने वाली प्रतिभागियों में तमिलनाडु की वैष्णवी गुप्ता पहले स्थान पर रहीं, जबकि गुजरात की अनुषी सतवालकर दूसरे स्थान पर रहीं। इसके बाद केरल की काजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का ताज अपने नाम कर लिया। अब वह भारत की ओर से मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व करेंगी।
कौन हैं काजिया लिज मेजो?
केरल की काजिया लिज मेजो ने महज 19 साल की उम्र में मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब जीतकर सबका ध्यान खींचा है। वह केरल की रहने वाली हैं और मॉडलिंग के साथ अपने करियर को आगे बढ़ा रही हैं। मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का ताज जीतने से पहले भी काजिया सौंदर्य प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुकी हैं। साल 2025 में उन्होंने 'मिस टीन इंटरनेशनल 2025' में फर्स्ट रनर-अप का स्थान हासिल किया था। इसके अलावा, उन्हें मिस यूनिवर्स के मंच पर पहुंचने वाली केरल की सबसे कम उम्र की प्रतिभागी भी बताया गया है।
काजिया लिज मेजो का परिवार
काजिया लिज मेजो के माता-पिता का नाम मेजो अब्राहम और सुजा मेजो है। उनका परिवार केरल से जुड़ा है, जबकि काजिया फिलहाल कोच्चि में रहती हैं। वह बेंगलुरु में लॉ की पढ़ाई भी कर रही हैं। काजिया इससे पहले 'मिस टीन इंडिया' का खिताब भी अपने नाम कर चुकी हैं। इसके बाद उन्होंने दुनिया की बड़ी सौंदर्य प्रतियोगिताओं में से एक में भारत का प्रतिनिधित्व किया।
सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय हैं काजिया
काजिया लिज मेजो सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहती हैं। वह इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें और वीडियो प्रशंसकों के साथ साझा करती रहती हैं। उनकी पोस्ट को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जाता है। इंस्टाग्राम पर काजिया के करीब 39 हजार फॉलोअर्स हैं, जबकि वह खुद करीब 394 लोगों को फॉलो करती हैं। वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए मानसिक स्वास्थ्य और व्यक्तिगत विकास जैसे विषयों पर भी खुलकर बात करती हैं।
सुष्मिता सेन के साथ ये अभिनेत्रियां भी थीं जज
मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 के जज पैनल में पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन भी शामिल थीं। उनके साथ अभिनेत्री और पूर्व मिस इंडिया यूनिवर्स सेलिना जेटली तथा अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने भी निर्णायक मंडल का हिस्सा बनकर प्रतियोगिता को जज किया। सुष्मिता सेन ने साल 1994 में मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था। वहीं सेलिना जेटली ने 2001 में मिस यूनिवर्स इंडिया का ताज हासिल किया था और उसी साल मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में चौथी रनर-अप रही थीं। उर्वशी रौतेला ने 2015 में मिस यूनिवर्स इंडिया का खिताब अपने नाम किया था। फिल्म निर्माता प्रज्ञा कपूर भी इस प्रतियोगिता के जज पैनल में शामिल थीं।



Click it and Unblock the Notifications