Latest Updates
-
Nashik TCS Case: कौन है निदा खान? प्रेग्नेंसी के बीच गिरफ्तारी संभव या नहीं, जानें कानून क्या कहता है -
कमशीर में भूकंप के झटकों से कांपी धरती, क्या सच हुई बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी? -
चेहरे से टैनिंग हटाने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय, मिनटों में मिलेगी दमकती त्वचा -
World Heritage Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व धरोहर दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
Aaj Ka Rashifal 18 April 2026: मिथुन, तुला और कुंभ के लिए आज बड़ा दिन, जानें मेष से मीन तक का हाल -
Akshaya Tritiya 2026 Daan: अक्षय तृतीया पर इन 5 चीजों का करें दान, कभी नहीं होगी अन्न और धन की कमी -
World Hemophilia Day 2026: हीमोफीलिया क्या है? जानें इस बीमारी के कारण, लक्षण और इलाज -
Shukra Gochar 2026: अक्षय तृतीया पर शुक्र का गोचर बदलेगा इन 4 राशियों का भाग्य, बाकी के लिए जानें उपाय -
Akshaya Tritiya Wishes In Sanskrit: इन संस्कृत श्लोकों के जरिए अपनो को दें अक्षय तृतीया की बधाई -
गर्मियों में लू और डिहाइड्रेशन से से बचने के लिए पिएं ये 5 समर ड्रिंक्स, चिलचिलाती गर्मी में भी रहेंगे कूल-कूल
दिशा पाटनी की बहन खूशबू पाटनी कौन हैं? जिन्होंने बचाई नन्ही बच्ची की जान, सोशल मीडिया में हुई वायरल
Who is Khushboo Patnai : फिल्मों में जब कोई अभिनेत्री एक्शन अवतार में पुलिस या आर्मी अफसर बनकर अपराधियों को धूल चटाती है, तो दर्शक थिएटर में तालियों और सीटियों से उसका स्वागत करते हैं। पर जब कोई महिला रियल लाइफ में ऐसा कर दिखाए तो उसे सलाम करने का मन करता है।
ऐसी ही एक महिला हैं खुशबू पाटनी, जो न सिर्फ पूर्व सैन्य अधिकारी रही हैं, बल्कि अब समाज सेवा, फिटनेस, और काउंसलिंग जैसे कई क्षेत्रों में सक्रिय हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसने उन्हें सोशल मीडिया पर 'रीयल लाइफ हीरो' बना दिया।

कौन हैं खुशबू पाटनी?
खुशबू पाटनी बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी की बड़ी बहन हैं। उनका जन्म 23 नवंबर 1991 को बरेली, उत्तर प्रदेश में हुआ था। उनका परिवार बरेली में ही रहता है। उनके पिता एक रिटायर्ड पुलिस अधिकारी हैं और खुशबू भी बचपन से ही देश सेवा की भावना से प्रेरित थीं। इसी जुनून ने उन्हें भारतीय सेना तक पहुंचाया।
शिक्षा और करियर की शुरुआत
खुशबू की शुरुआती पढ़ाई बरेली के बीबीएल पब्लिक स्कूल से हुई। इसके बाद उन्होंने डीआईटी स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग में दाखिला लिया और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की। पढ़ाई के साथ ही उन्होंने सरकारी नौकरियों की तैयारी शुरू कर दी थी, और उनकी मेहनत रंग लाई जब उन्होंने इंडियन आर्मी की परीक्षा पास की।
12 साल सेना में दी सेवा
खुशबू ने लेफ्टिनेंट के पद पर 12 वर्षों तक भारतीय सेना में सेवा दी। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ देश की रक्षा की जिम्मेदारी निभाई, बल्कि अपने काम और अनुशासन से एक मिसाल भी पेश की। हालांकि अब वह सेना में कार्यरत नहीं हैं, पर उनका समर्पण आज भी देश और समाज की सेवा में बना हुआ है।
फिटनेस ट्रेनर से लेकर टैरो कार्ड रीडर तक
सेना से रिटायर होने के बाद खुशबू ने कई नए क्षेत्रों में कदम रखा। आज वह एक फिटनेस कोच, उद्यमी, काउंसलर, और टैरो कार्ड रीडर हैं। उनका उद्देश्य है कि वे न सिर्फ खुद को फिट रखें, बल्कि दूसरों को भी मानसिक और शारीरिक रूप से सशक्त बनाएं।
वायरल हो रहा है वीडियो
हाल ही में खुशबू पाटनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा गया कि उनके घर के पीछे एक खंडहर में लगभग 8-9 महीने की बच्ची अकेली पड़ी थी, जिसके चेहरे पर चोट के निशान थे। जैसे ही खुशबू को बच्ची की आवाज सुनाई दी, उन्होंने तुरंत दीवार फांदकर उस जगह तक पहुंची और बच्ची को बचाया।
बाद में उन्होंने बच्ची का नाम राधा रखा और पुलिस को इस घटना की सूचना दी। पुलिस की मदद से बच्ची के माता-पिता को ढूंढ निकाला गया। इस पूरे घटनाक्रम ने सोशल मीडिया पर लोगों को भावुक कर दिया और खुशबू को एक बार फिर रीयल हीरो की तरह सराहा गया।
लाखों महिलाओं के लिए बनी प्रेरणा
खुशबू पाटनी सिर्फ दिशा पाटनी की बहन होने की वजह से नहीं, बल्कि अपनी खुद की काबिलियत और जज्बे की वजह से जानी जाती हैं। उनका जीवन यह साबित करता है कि महिलाएं सिर्फ पर्दे पर नहीं, बल्कि असल जिंदगी में भी सुपरहीरो बन सकती हैं। सेना की ड्यूटी हो या समाज सेवा, खुशबू पाटनी हर क्षेत्र में निडरता और समर्पण के साथ आगे बढ़ती नजर आती हैं।
उनकी कहानी आज की युवा पीढ़ी, खासकर लड़कियों के लिए एक बड़ी प्रेरणा है कि मेहनत, हिम्मत और इंसानियत के साथ अगर आगे बढ़ा जाए, तो कोई भी लक्ष्य मुश्किल नहीं होता।



Click it and Unblock the Notifications











