Latest Updates
-
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
World Nature Conservation Day 2026: क्यों मनाते हैं विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व
कौन हैं कृष्ण दास महाराज जिनके कीर्तन में नजर आए विराट-अनुष्का? नीम करोली बाबा से है गहरा नाता
टीम इंडिया के बल्लेबाज विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा एक बार फिर अमेरिकी गायक कृष्ण दास के कीर्तन में शामिल हुए। वे न्यूजीलैंड से बेंगलुरु टेस्ट हारने के बाद सीधे मुंबई के लिए रवाना हुए और समारोह में हिस्सा लिया।
वैसे आपको बता दें कि यह पहला मौका नहीं है, जब विराट और अनुष्का कृष्ण दास कीर्तन में शामिल हुए हैं। इससे पहले वे जुलाई में लंदन में आयोजित शो में शामिल हुए चुके हैं। जिसके बाद कई लोग जानना चाहते हैं कि आखिर ये कृष्ण दास महाराज कौन हैं?

कृष्णा दास महाराज कौन हैं?
कृष्णा दास, जिनका असली नाम जेफ्री कागेल है, एक प्रसिद्ध अमेरिकी गायक हैं, जिन्होंने पश्चिमी देशों में कीर्तन (भजन) को लोकप्रिय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्हें KD के नाम से भी जाना जाता है, और "न्यूयॉर्क टाइम्स" ने उन्हें "चैंट मास्टर ऑफ अमेरिकन योगा" की उपाधि दी है। उनके भजनों और कीर्तन ने दुनिया भर में लोगों को भक्ति और योग के माध्यम से आध्यात्मिक अनुभव से जोड़ा है।
क्या है नीम करोली बाबा से कनेक्शन?
अमेरिकी धर्म गुरु राम दास के संपर्क में आने के बाद कृष्णा दास को नीम करोली बाबा के बारे में पता चला, जो उनकी आध्यात्मिक यात्रा का महत्वपूर्ण मोड़ बना। नीम करोली बाबा की शिक्षाओं ने कृष्णा दास को गहराई से प्रभावित किया और उन्होंने भारतीय भक्ति संगीत, विशेष रूप से कीर्तन, को पश्चिम में लोकप्रिय बनाने का काम किया।
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भी नीम करोली बाबा के भक्तों में शामिल हैं। उन्हें बाबा के उत्तराखंड स्थित कैंची धाम आश्रम में कई बार देखा गया है। विराट और अनुष्का की यह आस्था इस ओर इशारा करती है कि वे भी नीम करोली बाबा की शिक्षाओं से प्रेरित होकर आध्यात्मिक मार्ग पर चल रहे हैं।
कृष्णा दास महाराज की नेटवर्थ
कृष्ण दास की कुल संपत्ति $1 मिलियन और $5 मिलियन के बीच होने का अनुमान है, हालांकि कुछ स्रोत $293 मिलियन की कुल संपत्ति का दावा भी करता है। उनकी इनकम कीर्तन, एल्बम की बिक्री, लाइव कॉन्सर्ट, यूट्यूब, वर्कशॉप और पुस्तकों से होती है।



Click it and Unblock the Notifications