Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
कौन हैं CISF जवान कुलविंदर कौर? जिसने सासंद बनते ही कंगना रनौत को जड़ा थप्पड़
Who is Kulwinder Kaur Who slapped Kangana Ranaut : बॉलीवुड अभिनेत्री से लोकसभा सांसद बनी कंगना रनौत चुनाव जीतने के बाद से ही काफी सुर्खियों में हैं। लेकिन अब उनसे जुड़ा एक नया मामला सामने आया है।
दरअसल बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर थप्पड़ मारा गया है। कंगना को CISF की महिला सिक्योरिटी गार्ड ने थप्पड़ मारा है। यह घटना गुरुवार को 3 बजकर 40 मिनट के आसपास चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर तब हुई जब दिल्ली के लिए रवाना हो रही थी। घटना के बाद एयरपोर्ट पर बवाल मच गया है। कंगना को थप्पड़ मारने वाली गार्ड का नाम कुलविंदर कौर बताया जा रहा है।

घटना के बाद कुलविंदर कौर की तस्वीरें और बयान भी सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। उधर कुलविंदर कौर को सस्पेंड कर दिया गया और उन पर मामला भी दर्ज कर दिया गया है। आइए जानते हैं कि कौन हैं कुलविंदर कौर?
क्यों मारा कंगना को थप्पड़
कुलविंदर कौर का इस मामले में बयान भी सामने आया है कि कंगना ने बोला था कि 100-100 रुपये के लिए महिलाएं वहां (किसान आंदोलन) बैठी हैं। बीजेपी सांसद पर थप्पड़ मारने के बाद आरोपी कुलविंदर कौर ने कहा था कि क्या ये (कंगना) वहां बैठी थीं, मेरी मां वहां बैठी थी। वो कंगना के बयान से नाराज थी, जिसके चलते उन्होंने कंगना को थप्पड़ मारा।
कौन हैं कुलविंदर कौर?
सूत्रों के मुताबिक, कुलविंदर कौर पंजाब के सुल्तानपुर लोधी की रहने वाली हैं। उनकी शादी जम्मू में हुई हैं। वर्तमान में वो सेक्टर 64, फेज एक्स, मोहाली में रह रही हैं। उनका परिवार किसान आंदोलन से जुड़ा रहा है। कुलविंदर की CISF में कार्यरत है और उनकी पोस्टिंग चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट की इंटरनल सिक्योरिटी में थी। CISF भारतीय अर्धसैनिक बल है, जिनका काम हवाई अड्डों सहित देश भर में महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे की स्थापनाओं को सुरक्षा प्रदान करना है।



Click it and Unblock the Notifications
