Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
कौन हैं WhatsApp के नए CEO कुणाल शाह? न इंजीनियरिंग, न MBA डिग्री, फिर भी करोड़ों में है नेट वर्थ
Kunal Shah: भारतीय फिनटेक जगत के मशहूर उद्यमी और क्रेड (CRED) के फाउंडर कुणाल शाह अब मेटा (Meta) से जुड़ने जा रहे हैं। उन्हें व्हाट्सएप (WhatsApp) का नया ग्लोबल सीईओ नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही वह वैश्विक स्तर पर व्हाट्सएप के संचालन और रणनीति का नेतृत्व करेंगे। हाल ही में मेटा ने CRED में 90 करोड़ डॉलर (करीब 8,550 करोड़ रुपये) का बड़ा निवेश किया है। वहीं, कुणाल शाह ने घोषणा की है कि वह CRED के सीईओ के रूप में अपनी दैनिक परिचालन जिम्मेदारियों से अलग हो रहे हैं। उनकी कुल संपत्ति भी हजारों करोड़ रुपये में आंकी जाती है। आइए, जानते हैं कौन हैं कुणाल शाह और कितनी है उनकी नेट वर्थ -

Meta का यह निवेश CRED के Series H फंडिंग राउंड का हिस्सा है। इस सौदे के तहत Meta ने बेंगलुरु स्थित फिनटेक कंपनी में करीब 20 प्रतिशत अल्पांश हिस्सेदारी हासिल की है। निवेश के बाद CRED का मूल्यांकन लगभग 4.5 अरब डॉलर (करीब 43,239 करोड़ रुपये) तक पहुंच गया है। इस फंडिंग में नए निवेश के साथ-साथ मौजूदा शेयरों की खरीद भी शामिल है।
कौन हैं कुणाल शाह?
कुणाल शाह भारत के प्रमुख उद्यमियों, एंजेल निवेशकों और फिनटेक क्षेत्र के प्रभावशाली चेहरों में से एक हैं। उन्होंने 2010 में डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म फ्रीचार्ज की स्थापना की, जिसे बाद में स्नैपडील ने अधिग्रहित कर लिया। इसके बाद साल 2018 में उन्होंने CRED की शुरुआत की, जो समय पर क्रेडिट कार्ड बिल भुगतान करने वाले ग्राहकों को रिवॉर्ड्स देने वाला लोकप्रिय फिनटेक प्लेटफॉर्म है। बिजनेस के साथ-साथ कुणाल शाह निवेशक और मेंटर के रूप में भी काफी सक्रिय रहे हैं तथा उन्होंने रेज़रपे, अनएकेडमी, स्पिनी और कई अन्य सफल स्टार्टअप्स में निवेश किया है। अपने दूरदर्शी विचारों, स्टार्टअप इकोसिस्टम में योगदान और तकनीक आधारित नवाचारों के कारण उन्हें भारत के सबसे प्रभावशाली स्टार्टअप लीडर्स में गिना जाता है।
कारोबारी परिवार से आते हैं कुणाल शाह
मुंबई में जन्मे कुणाल शाह भारत के चर्चित उद्यमियों में गिने जाते हैं। उनका संबंध एक गुजराती कारोबारी परिवार से है, जहां उनके पिता फार्मास्युटिकल उत्पादों के थोक कारोबार से जुड़े थे। उनकी पत्नी भावना शाह एक फ्रीलांस ग्राफिक डिजाइनर हैं। दिलचस्प बात यह है कि कुणाल का शैक्षणिक बैकग्राउंड पारंपरिक टेक उद्यमियों से अलग रहा है। उन्होंने मुंबई के विल्सन कॉलेज से दर्शनशास्त्र में स्नातक की डिग्री हासिल की, जबकि NMIMS से MBA की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी।
ऐसा रहा करियर का सफर
कुणाल शाह ने कम उम्र में ही काम करना शुरू कर दिया था। शुरुआती दिनों में उन्होंने PaisaBack नाम का स्टार्टअप शुरू किया। इसके बाद वर्ष 2010 में उन्होंने FreeCharge की सह-स्थापना की, जिसे 2015 में Snapdeal ने लगभग 2,800 करोड़ रुपये में खरीद लिया। यह उस समय भारतीय स्टार्टअप जगत की सबसे बड़ी डील्स में से एक थी। FreeCharge की सफलता के बाद कुणाल ने 2018 में CRED की शुरुआत की। यह प्लेटफॉर्म बेहतर क्रेडिट स्कोर वाले ग्राहकों को क्रेडिट कार्ड बिल भुगतान पर रिवॉर्ड्स प्रदान करता है। आज CRED भारत की प्रमुख फिनटेक कंपनियों में शामिल है और इसके करोड़ों यूजर्स हैं। कंपनी का मूल्यांकन भी हजारों करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।
कुणाल शाह की नेटवर्थ
कुणाल Shah देश के सफल स्टार्टअप संस्थापकों और निवेशकों में गिने जाते हैं। उनकी संपत्ति का बड़ा हिस्सा CRED में हिस्सेदारी, FreeCharge से हुई कमाई और विभिन्न स्टार्टअप्स में किए गए निवेश से आता है। उन्होंने 200 से अधिक भारतीय स्टार्टअप्स में एंजेल निवेश भी किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वर्ष 2026 में उनकी अनुमानित नेटवर्थ करीब 15,000 करोड़ रुपये बताई जाती है। खास बात यह है कि वह लंबे समय तक CRED से बेहद कम प्रतीकात्मक वेतन लेने के लिए भी चर्चा में रहे हैं।



Click it and Unblock the Notifications
