Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
महाकुंभ में साध्वी की तरह रहेंगी एप्पल की मालकिन, इतनी बिलियन है नेटवर्थ!
Apple के फाउंडर स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन पावेल जॉब्स चर्चा में हैं। खबर है कि वे उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित विश्व के सबसे बड़े आध्यात्मिक समागम महाकुंभ मेले में शामिल होंगी। महाकुंभ में देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालु आ रहे हैं, और लॉरेन पावेल जॉब्स का नाम भी इसमें शामिल होने वालों की लिस्ट में जुड़ गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अरबपति कारोबारी लॉरेन पावेल जॉब्स प्रयागराज के महाकुंभ में 17 दिनों तक साधुओं के साथ सादगीपूर्ण जीवन बिताएंगी। दिवंगत पति स्टीव जॉब्स की तरह, लॉरेन का भी हिंदू और बौद्ध धर्म के प्रति गहरा जुड़ाव है। जानकारी के अनुसार, 61 वर्षीय लॉरेन पावेल जॉब्स 13 जनवरी से 29 जनवरी तक प्रयागराज में रहेंगी।
आइए जानते हैं आखिर कौन हैं लॉरेन पावेल जॉब्स?

कौन हैं लॉरेन पावेल जॉब्स?
लॉरेन पावेल जॉब्स का जन्म 6 नवंबर 1963 को न्यू जर्सी, अमेरिका में हुआ था। उन्होंने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से एमबीए की पढ़ाई पूरी की। 1991 में उन्होंने Apple के सह-संस्थापक स्टीव जॉब्स से शादी की और उनके तीन बच्चे हैं। स्टीव जॉब्स की मृत्यु के बाद लॉरेन ने उनकी विरासत को सफलतापूर्वक संभाला और खुद कई उपलब्धियां हासिल कीं।
लॉरेन एक सफल बिजनेस वूमन और समाजसेवी हैं। वह Emerson Collective की संस्थापक हैं, जो शिक्षा, पर्यावरण, आप्रवास सुधार और सामाजिक न्याय जैसे मुद्दों पर काम करता है। इसके अलावा, उन्होंने कई परोपकारी परियोजनाओं में योगदान दिया है। लॉरेन पावेल जॉब्स को दुनिया की सबसे प्रभावशाली महिलाओं में गिना जाता है। उनकी उपलब्धियां उन्हें प्रेरणा का स्रोत बनाती हैं।
फोर्ब्स से लेकर टाइम्स मैगजीन ने माना उनका लोहा
जुलाई 2020 तक, फोर्ब्स की अरबपतियों की सूची में उनका और उनके परिवार का 59वां स्थान था। टाइम्स मैगज़ीन ने उन्हें कई बार दुनिया की सबसे प्रभावशाली महिलाओं की सूची में शामिल किया है।
इतनी है प्रोपर्टी
लॉरेन पावेल जॉब्स की संपत्ति चौंकाने वाली है। फोर्ब्स के अनुसार, उनकी कुल नेट वर्थ 15.8 बिलियन डॉलर है। यदि इसे भारतीय रुपये में परिवर्तित किया जाए, तो यह लगभग 13.58 खरब रुपये होती है। इतनी बड़ी राशि का अंदाजा लगाना भी मुश्किल है। अपनी संपत्ति के साथ, लॉरेन पावेल जॉब्स समाज सेवा और परोपकारी कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाती हैं।
स्वामी कैलाशानंद गिरि से ली है दीक्षा
स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन पावेल जॉब्स ने निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि से दीक्षा ली है, जिससे उनकी हिंदू धर्म में गहरी रुचि झलकती है। जानकारी के अनुसार, वह दूसरी बार भारत आ रही हैं।



Click it and Unblock the Notifications
