Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
New Twitter CEO : कौन हैं Linda Yaccarino? जो बन सकती है ट्विटर की पहली महिला CEO
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर को लंबे तलाश के बाद नया CEO मिल गया है। कंपनी के वर्तमान CEO और मालिक एलन मस्क ने गुरुवार देर रात बताया कि उन्होंने एक महिला को कंपनी का नए CEO के तौर पर चुना है। वे अगले 6 हफ्तों में कंपनी के CEO पद को संभालेंगी। मस्क ट्विटर के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन और चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर होंगे।
मस्क ने फिलहाल नई CEO के नाम की घोषणा नहीं की है। हालांकि, कई मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, NBC यूनिवर्सल की टॉप एडवर्टाइजिंग सेल्स एग्जीक्यूटिव लिंडा याकारिनो ट्विटर की नई CEO हो सकती हैं। याकारिनो ने पिछले महीने मियामी में एक एडवर्टाइजिंग कॉन्फ्रेंस में मस्क का इंटरव्यू लिया था। कॉन्फ्रेंस में याकारिनो ने मस्क के वर्क एथिक की तारीफ की थी। आइए जानते हैं कौन हैं लिंडा याकारिनो?

जानिए कौन हैं लिंडा याकारिनो
लिंडा की प्रोफेशनल प्रोफाइल के अनुसार, वह 2011 से एनबीसी यूनिवर्सल के साथ हैं। वह अभी ग्लोबल एडवरटाइजिंग और पार्टनरशिप की चेयरपर्सन के तौर पर कार्यरत हैं। इससे पहले, उन्होंने कंपनी के केबल इंटरटेनमेंट और डिजिटल विज्ञापन सेल्स विभाग में वर्किंग थी। लिंडा के पास पेन स्टेट यूनिवर्सिटी से लिबरल आर्ट्स एंड टेलीकम्युनिकेशन्स डिग्री है।
ट्वीटर का सीईओ बनना है सपना
बिजनेस इनसाइडर रिपोर्ट के अनुसार, लिंडा ने कथित तौर पर अपने दोस्तों को बताया था कि वह ट्विटर की सीईओ बनना चाहती है। वे कई बार एलन मस्क की नीतियों की तारीफ कर चुकी है और उनकी समर्थक हैं। ऐसे में अटकलें तेज हैं कि एलन मस्क की अगली सीईओर लिंडा याकारिनो होगीं।
फॉर्च्यून, फोर्ब्स बता चुका है लिंडा को सबसे प्रभावशाली महिला
एपल, गूगल जैसे ब्रांड्स के साथ कॉमर्शियल पार्टनरशिप के लिए लिंडा जानी जाती हैं। लिंडा अपने काम में कितनी कुशल हैं, इस बात का अंदाजा इससे भी लगा सकते हैं कि फॉर्च्यून, फोर्ब्स जैसे पब्लिकेशन उन्हें प्रभावशाली और शक्तिशाली महिला चुन चुके हैं।
दो बच्चों की मां है लिंडा
लिंडा की शादी पीटर माद्राजो से हुई है। दोनों इटैलियन मूल के हैं न्यूयॉर्क में रहते हैं। लिंडा के दो बच्चे हैं- क्रिश्चियन और मैथ्यू। मैथ्यू स्टूडियो 71 में सेल्स डायरेक्टर हैं।



Click it and Unblock the Notifications
