Latest Updates
-
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा
कौन हैं 118 वर्षीय मार्शल आर्ट मास्टर लू ज़िजियान, जिनसे इंस्पायर्ड है 'इंडियन 2' में कमल हासन का रोल
Indian 2 : कमल हासन स्टारर 'इंडियन 2' का 25 जून को ट्रेलर लॉन्च किया गया है जिसे दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिला है। आपको बता दें कि 'इंडियन 2' कमल हासन की 28 साल पहले आई इंडियन का सीक्वल है। जब 1996 में इंडियन का पहला पार्ट आया था, तब कमल हासन क्लाइमेक्स में अपने बेटे को मारकर हॉन्गकॉन्ग के लिए रवाना हो जाते हैं।
चूंकि मूवी में सेनापति एक स्वतंत्रता सेनानी थे, तो उस दौरान उनकी उम्र तकरीबन 70 साल की थी। अब जब 2024 में 'इंडियन 2' मूवी रिलीज हो रही है तो इस फिल्म में सेनापति की उम्र 106 के आसपास दिखाई देगी। मूवी के ट्रेलर में साफ देखा जा सकता है कि 106 साल के सेनापति काफी फुर्तीले हैं। हालांकि दर्शक सेनापति के जोश को देखकर दंग है कि ये क्या सच में सेनापति है या कोई और?

ट्रेलर लॉन्च के मौके पर डायरेक्टर शंकर ने बताया कि फिल्म में सेनापति का किरदार 118 साल के मार्शल आर्ट के मास्टर लू जीजिया से इंस्पायर्ड हैं। फिल्म के डायरेक्टर ने दावा करते हुए बताया कि चायनीज मार्शल आर्टिस्ट 120 साल की उम्र में खतरनाक स्टंट करते थे। फिर डायरेक्टर ने बताया कि कमल हासन भी प्राचीन मार्शल आर्ट वर्मा मलाई के मास्टर है।
आइए जानते हैं कि आखिर कौन थे मार्शल आर्ट के मास्टर लू जीजिया, जिनसे इस्पायंर्ड है इंडियन 2 के सेनापति का रोल-

कौन है लू ज़िजियान ? ( Who is Lu Zijian )
लू ज़िजियान को इतिहास के अभी तक का सबसे उम्रदराज मार्शल आर्ट आर्टिस्ट माना जाता है। जिनकी मुत्यु 118 साल में हुई थी। वह चीन में एक बहुत ही प्रशंसित और कुशल मार्शल आर्टिस्ट होने के अलावा चीनी दवाईयों के ज्ञाता भी थे। उनके बारे में कहा जाता है कि उनकी जीवनशैली, अनुशासन, दवाईयों का ज्ञान और मार्शल आर्ट की प्रैक्टिस न सिर्फ उनकी लंबी उम्र को बरकरार रखता था बल्कि उन्हें फुर्तीला भी बनाए रखता था।
कहा जाता है कि वह जिंग्यिक्वान (शेप-विल बॉक्सिंग), बगुआज़ांग (आठ ट्रिग्राम पाम) और ताइजिक्वान (ताई ची चू) में भी कुशल थे।
बहादुर और जाबांज थे लू जिजियान
लू ज़िजियान के बारे में कहा जाता है कि उन्होंने 1920 के दशक में डकैतों के एक गिरोह को खत्म करने में खुद को हीरो साबित करने के लिए अपनी मार्शल आर्ट का हुनर दिखाया था। 1931 में एक कामुक फैक्ट्री मालिक को सबक दिखाया था। इसके अलावा वो चीन में हुए 1944 में नानजिंग नरसंहार से बचकर निकले थे। वो चीन में कई मार्शल आर्ट सीख रहे युवाओं के प्रेरणा थे।
2012 में दुनिया को कहा अलविदा
लू ज़िजियान की मुत्यु 21 अक्टूबर 2012 में हुई थी। 3 साल तक किसी बीमारी से जूझने के बाद उनकी मुत्यु हुई। मरने के बाद उनका कुछ महीने पहले का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। जिसमें वो प्रैक्टिस करते हुए नजर आ रहे है। यह अनिश्चित है कि जब यह वीडियो बनाया गया था तब लू ज़िजियान की उम्र क्या थी?



Click it and Unblock the Notifications
