Latest Updates
-
Jagannath Rath Yatra 2026 Wishes: रथ यात्रा पर शेयर करें भक्तिमय शुभकामना संदेश, मिलेगा प्रभु का आशीर्वाद -
अमरनाथ गुफा में पिघला तो फ्रिज में दिखा 'बाबा बर्फानी' का शिवलिंग? वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान -
एक कली कच्चा लहसुन खाकर दिन की शुरुआत करती हैं सोहा अली खान, जानें खाली पेट गार्लिक खाने के 5 जबरदस्त फायदे -
पिृत दोष से मुक्ति के लिए आज आषाढ़ अमावस्या पर करें इन 5 चीजों का दान, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद -
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण
Manika Vishwakarma कौन हैं? जिन्होंने मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 बन रचा इतिहास, जानें विस्तार से
Miss Universe Manika Vishwakarma: भारत की बेटियों ने हमेशा दुनिया भर में अपनी खूबसूरती, प्रतिभा और आत्मविश्वास से देश का नाम रोशन किया है। इसी कड़ी में एक और नाम जुड़ गया है मनिका विश्वकर्मा का जिन्होंने मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 का ताज अपने नाम कर लिया है। लगातार दूसरे साल जयपुर, राजस्थान में हुए मिस यूनिवर्स 2025 के आयोजन में मनिका ने देश का नाम दुनिया में रोशन किया है। मिस यूनिवर्स रिया सिंघा ने अपनी उत्तराधिकारी को अपने हाथों से ताज पहनाया।
अब वह आगामी 74वें मिस यूनिवर्स ब्यूटी कॉन्टेस्ट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। साधारण परिवार से निकलकर ग्लैमर की इस ऊंचाई तक पहुंचना मनिका की मेहनत, लगन और आत्मविश्वास की मिसाल है। आइए जानते हैं कौन हैं मनिका विश्वकर्मा और कैसी रही उनकी प्रेरणादायी जर्नी।

कौन हैं मनिका विश्वकर्मा?
मनिका विश्वकर्मा एक युवा और प्रतिभाशाली मॉडल हैं जिन्होंने अपनी सुंदरता, आत्मविश्वास और कड़ी मेहनत के दम पर मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 का खिताब जीता। उन्होंने हमेशा से समाज में अपनी एक अलग पहचान बनाने का सपना देखा था, जिसे उन्होंने अपनी लगन और मेहनत से पूरा कर दिखाया। मनिका दिल्ली में रहती हैं और वो पॉलिटिकल साइंस और अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन कर रही हैं और ये उनका अंतिम साल है।
खिताब जीतने के बाद क्या बोलीं मनिका
मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 का खिताब अपने नाम करने वाली मनिका विश्वकर्मा कहती हैं, "संघर्ष के बजाय, हमारे पास तैयारी का एक सफर है। मेरा सफर मेरे शहर गंगानगर से शुरू हुआ। मैं दिल्ली आई और इस सौंदर्य प्रतियोगिता की तैयारी की। हमें अपने अंदर आत्मविश्वास और साहस जगाने की जरूरत है। इसमें सभी की बड़ी भूमिका रही... मैं उन सभी का धन्यवाद करती हूं जिन्होंने मेरी मदद की और मुझे इस मुकाम तक पहुंचाया जो मैं आज हूं... सौंदर्य प्रतियोगिता सिर्फ एक क्षेत्र नहीं है; यह अपनी ही एक दुनिया है जो व्यक्ति के चरित्र का निर्माण करती है... यह सिर्फ एक साल का शासन नहीं, बल्कि जीवन भर के लिए है..."
मनिका की क्लासिक डांस में है रुचि
मनिका ने अपनी सुंदरता और बुद्धिमता देश का नाम रोशन किया और मिस यूनिवर्स राजस्थान 2024 का खिताब अपने नाम किया था। मनिका की क्लासिक डांस और आर्ट में खास रुचि है।
मनिका ने कई छोटे-बड़े ब्यूटी पेजेंट्स और मॉडलिंग शो में हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा से सभी को प्रभावित किया। स्टेज पर उनका आत्मविश्वास, उनकी मुस्कान और पर्सनैलिटी ने उन्हें सबसे अलग बनाया। इसी के दम पर उन्होंने मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 का ताज जीतकर इतिहास रच दिया।
थाइलैंड में करेंगी देश का प्रतिनिधित्व
बीती रात जयपुर, राजस्थान में हुए ग्रैंड आयोजन में मनिका विश्वकर्मा को रिया सिंघा ने मिस यूनिवर्स राजस्थान 2025 का ताज पहनाया। अब मनिका नवंबर में थाईलैंड में आयोजित होने वाली प्रतिष्ठित 74वीं मिस यूनिवर्स सौंदर्य प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। बता दें कि मिस यूनिवर्स उत्तर प्रदेश 2025 तान्या शर्मा प्रथम रनर-अप रहीं, महक ढींगरा दूसरी रनर-अप और मिस यूनिवर्स हरियाणा अमीषी कौशिक तीसरी रनर-अप रहीं।
सोशल मीडिया पर चर्चा
मनिका की जीत सिर्फ उनके लिए ही नहीं बल्कि पूरे भारत के लिए गर्व का क्षण है। यह उन युवाओं के लिए भी प्रेरणा है जो बड़े सपने देखते हैं और उन्हें पूरा करने की हिम्मत रखते हैं।
मनिका विश्वकर्मा की जीत की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया। लोग उनकी खूबसूरती और आत्मविश्वास की जमकर तारीफ कर रहे हैं।



Click it and Unblock the Notifications