Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
IIT पासआउट यूट्यूबर सागर ठाकुर कौन हैं? क्यों हैं चर्चा में, जानें कितने हैं फॉलोअर्स और नेटवर्थ
Who Is Maxtern AKA Sagar Thakur : बिग बॉस OTT2 फेम एल्विश यादव पर यूट्यूबर सागर ठाकुर ने जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। हाल ही में एक यूट्यूबर ने भी वीडियो शेयर कर उन पर कई आरोप लगाए हैं। जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एल्विश यादव सागर की पिटाई करते हुए नजर आ रहे हैं।
सागर ने बताया है कि वो साल 2021 से एल्विश को जानते हैं औऱ पिछले कुछ महीनों में दोनों के बीच रिश्ते अच्छे नहीं हैं। एल्विश और उनके फैंस ने काफी नफरत और प्रोपैगेंडा फैलाने का काम किया है, जो उन्हें पसंद नहीं आया। जिसके बाद से दोनों के बीच तल्खियां बढ़ गई।

आइए जानते हैं कि आखिर कौन हैं यूट्यूबर सागर ठाकुर और कितने हैं ये फेमस-
जानें कौन हैं सागर ठाकुर?
सागर ठाकुर को लोग युट्यूब की दुनिया में मैक्सटर्न के नाम से जानते हैं। वो गेमिंग से जुड़ी हुए वीडियो बनाते हैं और यूट्यूब पर पोस्ट करते हैं। साल 2017 में वो कंटेट क्रिएटर के तौर पर सक्रिय हैं। यूट्यूब चैनल पर उनके करीब 1.6 मिलियन यूजर्स सबस्क्राइबर हैं। सागर को 24 हजार से ज्यादा लोग इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं।
आईआईटी पास आउट हैं सागर ठाकुर
सागर ठाकुर यूट्यूबर होने के साथ ही आईआईटी पासआउट हैं। उनकी लिक्डिंन प्रोफाइल के मुताबिक यूट्यूबर ने 2022 में आईआइटी दिल्ली से इंजीनियरिंग की डिग्री ली थी। इसलिए ये आए दिन आईआईटी और इसी तरह की अलग-अलग वीडियोज लोगों के साथ बनाकर शेयर करते रहते हैं।
कितनी हैं नेटवर्थ?
रिपोर्ट के मुताबिक सागर ठाकुर की नेटवर्थ 20 करोड़ रुपए हैं। वो यूट्यूब के जरिए एक महीने में 6 से 7 लाख रुपए कमा लेते हैं। इसके अलावा 3 लाख रुपए तक उन्हें कई स्पॉन्सर के तहत कमा लेते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
