Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
जैकलीन फर्नांडीज के साथ सिद्धिविनायक पहुंची दुनिया के सबसे अमीर इंसान की मां, 77 की उम्र में है सुपरमॉडल
Who Is Maye Musk : बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज ने ईस्टर के दिन मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में आध्यात्मिक दर्शन किए। इस खास मौके पर वह अकेली नहीं थीं। उनके साथ थीं मशहूर सुपरमॉडल, डाइटिशियन, लेखिका और दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क की मां, मेय मस्क। दोनों की मंदिर में पूजा-अर्चना और पुजारी से आशीर्वाद लेते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
इस दौरान जैकलीन गोल्डन एथनिक सूट और सिर पर दुपट्टा ओढ़े हुए नज़र आईं, जबकि मेय मस्क पीले रंग के आकर्षक भारतीय पारंपरिक पोशाक में दिखीं। मेय मस्क भारत में अपनी चर्चित आत्मकथा 'A Woman Makes A Plan' के हिंदी संस्करण के विमोचन के लिए आई हुई हैं। अपनी इस ट्रिप के साथ ही मेय अपना 77 बर्थडे मना रही हैं, और उनके बेटे एलन मस्क ने उन्हें जन्मदिन की बधाई देने के लिए एक खूबसूरत फूलों का गुलदस्ता भेजा। आइए जानते हैं कि आखिर कौन हैं मेय मस्क और उनकी नेटवर्थ?

कौन हैं मेय मस्क?
मेय मस्क एक जानी-मानी मॉडल, न्यूट्रिशन एक्सपर्ट और प्रेरणादायक वक्ता हैं। 15 साल की उम्र से उन्होंने मॉडलिंग शुरू की थी और अब 77 साल की उम्र में भी ग्लैमर वर्ल्ड में सक्रिय हैं। उनका मॉडलिंग करियर 50 साल से अधिक लंबा है। उन्होंने Elle Canada, Women's Day, Vogue जैसे कई अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं के कवर पेज पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।
वह 2017 में 69 साल की उम्र में CoverGirl की सबसे उम्रदराज ब्रांड एंबेसडर बनीं। इसके बाद 2022 में वह 74 की उम्र में Sports Illustrated Swimsuit Issue के कवर पर दिखाई दीं, और इस प्रतिष्ठित पत्रिका की सबसे उम्रदराज स्विमसूट मॉडल बनीं। इसके अलावा, वह बेयोंस के म्यूजिक वीडियो "Haunted" में भी नजर आ चुकी हैं।
मेय ने Target, Virgin America, Special K जैसे कई ब्रांड्स के लिए भी काम किया है। 2020 के दशक की शुरुआत में वह चीन में एक फैशन आइकन के तौर पर उभरीं और कई चीनी पत्रिकाओं और विज्ञापनों का चेहरा बनीं।
मेय मस्क की नेटवर्थ
मेय मस्क की कुल संपत्ति लगभग 20 मिलियन डॉलर (लगभग 165 करोड़ रुपये) आंकी गई है। वह ना सिर्फ फैशन इंडस्ट्री में बल्कि हेल्थ और वेलनेस के क्षेत्र में भी एक प्रेरणादायक नाम हैं। अपने आत्मनिर्भर और स्वतंत्र व्यक्तित्व से उन्होंने दुनियाभर की महिलाओं को यह संदेश दिया है कि उम्र केवल एक संख्या है।



Click it and Unblock the Notifications