Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस
Who Is Medhavi Bidhuri: महिला दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 के एक मुकाबले के बाद सोशल मीडिया पर एक महिला क्रिकेटर के जश्न का वीडियो खूब देखा जा रहा है। दो विकेट लेने के बाद उनके सेलिब्रेशन का अंदाज बाकी खिलाड़ियों से थोड़ा अलग था, जिसके बाद लोग उनके बारे में जानना चाह रहे हैं। इस खिलाड़ी का नाम मेधावी बिधूड़ी है और वह दिल्ली सेंट्रल किंग्स के लिए खेल रही हैं। 20 अगस्त को साउथ दिल्ली सुपरस्टार के खिलाफ खेले गए मुकाबले में मेधावी ने दो विकेट हासिल किए। इसके बाद उन्होंने '6-7' अंदाज में जश्न मनाया। उनका यह सेलिब्रेशन देखते ही देखते सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया। मैच के बाद मेधावी ने खुद बताया कि आखिर उन्होंने इस तरह जश्न क्यों मनाया।

कौन हैं मेधावी बिधूड़ी?
मेधावी बिधूड़ी दिल्ली की महिला टीम के लिए घरेलू क्रिकेट खेलती हैं। उनका जन्म 29 अक्टूबर 2005 को हुआ था। वह लंबे समय से दिल्ली की घरेलू टीम से जुड़ी हुई हैं। मैदान पर उनकी भूमिका स्पिन ऑलराउंडर की है। दिल्ली प्रीमियर लीग के मुकाबले में मेधावी ने 16वें ओवर में निशिका सिंह का विकेट लिया था। विकेट मिलते ही उन्होंने अपना खास सेलिब्रेशन किया। इससे पहले वह पिछले सत्र में साउथ दिल्ली सुपरस्टार की टीम का हिस्सा रह चुकी हैं।
छोटी बहन ने सुझाया था 6-7 वाला जश्न
मेधावी के इस खास अंदाज के पीछे उनकी छोटी बहन का आइडिया था। मुकाबले के बाद जब उनसे सेलिब्रेशन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि यह '6-7' सेलिब्रेशन है और इन दिनों इसका चलन भी है। मेधावी ने बताया कि उनकी छोटी बहन Gen-Z की है और उसी ने उन्हें 67 नंबर की जर्सी रखने और उसी के साथ यह सेलिब्रेशन करने की सलाह दी थी।
दो विकेट मिलने पर मेधावी के दिमाग में क्या था?
मैच में दो विकेट हासिल करने के बावजूद मेधावी का पूरा ध्यान सिर्फ विकेट लेने पर नहीं था। उन्होंने बताया कि उस समय उनकी कोशिश थी कि बल्लेबाजों को बाउंड्री न मिले और उनकी गेंदों पर ज्यादा से ज्यादा डॉट बॉल आएं। सीजन के पहले मुकाबले को लेकर भी मेधावी ने अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने कहा कि मैच के बाद उन्हें अच्छा लगा और टीम ने अगले मुकाबलों के लिए काफी चीजें सीखीं। उनके मुताबिक टीम के गेंदबाजों ने भी अच्छी तरह पकड़ बनाकर गेंदबाजी की।
अगले मैच में बल्लेबाजों से है ज्यादा उम्मीद
मेधावी से जब टीम के आने वाले मुकाबलों को लेकर पूछा गया तो उन्होंने अपनी बल्लेबाजी इकाई से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई। उनका कहना था कि टीम के बल्लेबाजों को मैदान पर ज्यादा आत्मविश्वास के साथ खेलना चाहिए और अगले मैच में यह दिखाना चाहिए कि वे भी अच्छी बल्लेबाजी कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
